{"_id":"40-208647","slug":"Unnao-208647-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन तक बंधक बनाकर किशोरी से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन तक बंधक बनाकर किशोरी से गैंगरेप
Unnao
Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। घर से ब्यूटी पार्लर जा रही किशोरी को कार सवार युवकों ने अगवा कर एक अनजान स्थान पर चार दिन बंधक बनाकर गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। रविवार शाम को किसी तरह बचकर भागी किशोरी कुछ दूर चलने के बाद कानपुर कचहरी पहुंच गई। लोगों की मदद से उसने अपने भाइयों से बात की। परिजन पहुंचे और उसे अपने साथ घर लेकर आए। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक ज्ञात और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रताड़ित किए जाने से किशोरी की हालत गंभीर है उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली अंतर्गत एक किशोरी पास के ही एक मोहल्ला स्थित ब्यूटी पार्लर में पार्लर का काम सीखती है। गत 26 नवंबर को दोपहर करीब बारह बजे वह पार्लर जा रही थी तभी अचानक एक कार उसके पास आकर रुकी। कार में बैठा मोतीनगर मोहल्ला निवासी एक युवक और उसके साथियों ने उसे अगवा कर लिया। पीड़िता के मुताबिक उसे कार में बैठाने के बाद युवकों ने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। आंख खुली तो उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया। उसके सारे कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इसके बाद युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ दिन में कई बार दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर मारते-पीटते रहे। शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़ित किशोरी रविवार (30 नवंबर) की शाम मौका पाकर किसी तरह कोठरी से भाग निकली। पीड़िता के भाई के मुताबिक रविवार को उसकी बहन ने लोगों की मदद से फोन पर उससे बात की। भाई के मुताबिक वह और परिवार के लोग कानपुर पहुंचे और किशोरी को घर लेकर आए। परिजनों के मुताबिक किशोरी की हालत इतनी खराब थी कि सोमवार तक वह आपबीती ही नहीं बता पाई। इसके बाद पीड़िता ने मां को आपबीती बताई तो वह सन्न रह गई। लोकलाज के चलते परिवार के लोग पहले तो पुलिस के पास नहीं गए। मगर बाद में किशोरी की हालत में सुधार न होने और लोगों के कहने पर परिजन गुरुवार को पीड़ित किशोरी के लेकर सीओ सिटी से मिले। कोतवाली पुलिस ने मोतीनगर निवासी चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने बताया कि घटना की तफ्तीश और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
एफआईआर न होने से डॉक्टरों ने अस्पताल से लौटाया
उन्नाव। गैंगरेप की शिकार हुई किशोरी की गंभीर हालत देख कोतवाली पुलिस ने इलाज और मेडिकल कराने के लिए महिला सीएमएस को चिट्ठी लिखी। पुलिस, पीड़िता को लेकर महिला अस्पताल पहुंची मगर डॉक्टरों ने एफआईआर की कापी न होने की बात कहकर लौटा दिया। इसके बाद कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई इसके बाद उसे इलाज के लिए भेजा गया।