{"_id":"40-208644","slug":"Unnao-208644-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई न होने से गुस्साई युवती ने पुलिस चौकी में डाला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई न होने से गुस्साई युवती ने पुलिस चौकी में डाला ताला
Unnao
Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। परिवार के लोगों से आजिज एक युवती ने पुलिस चौकी में कई बार शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान युवती गुरुवार सिविल लाइंस पुलिस चौकी पहुंची और गेट में ताला बंद कर दिया। मौके पर मौजूद होमगार्ड की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस उसे कोतवाली लेकर गई मगर बाद में छोड़ दिया गया।
शहर के मोहल्ला लोकनगर निवासी विनीता का आरोप है कि पिता की मौत के बाद जमीन जायदाद के लिए परिवार के लोग उसे परेशान कर रहे हैं। हालत यह है कि घर में रहना मुश्किल कर दिया है। विनीता के मुताबिक उसने कई बार सिविल लाइन पुलिस चौकी में शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार सुबह परिवार के लोगों ने फिर परेशान किया तो वह चौकी पहुंची मगर वहां सिर्फ एक होमगार्ड जवान ही मिला। उसने बताया कि अभी चौकी में कोई नहीं है बाद में आना। विनीता के मुताबिक गुस्से में आकर उसने चौकी के गेट के पास रखा ताला गेट में लगा दिया और चाभी वहीं फेंक दी। इसी बीच कोतवाली से महिला सिपाही पहुंचीं और उसे हिरासत में ले लिया। उसका आरोप है कि कोतवाली में उसके साथ मारपीट भी की गई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि कोई कार्रवाई न कर युवती को छोड़ दिया गया है।