{"_id":"40-207614","slug":"Unnao-207614-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर ने दरोगा का कालर खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर ने दरोगा का कालर खींचा
Unnao
Updated Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। हाइवे पर लगे जाम के दौरान बीच सड़क पर खड़ा ट्रक हटाने को लेकर चालक और सिपाही में विवाद हो गया। जाम में फंसी एंबुलेंस निकालने का प्रयास कर रहे चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंच चालक को समझाने का प्रयास किया तो चालक ने उनका कालर पकड़ कर धक्कामुक्की की। चौकी इंचार्ज ने चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सोमवार रात लखनऊ-कानपुर हाइवे पर भीषण जाम लग गया। दहीचौकी पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान सिपाही ने आवास विकास बाईपास तिराहा के पास बीच सड़क पर खड़े ट्रक (हाइड्रा) को हटवाने का प्रयास किया तो कानपुर चकेरी निवासी ट्रक चालक संजय धक्कामुक्की करने लगा। इस दौरान मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस को जाम से निकालने का प्रयास कर रहे दहीचौकी इंचार्ज श्याम नारायण पांडेय ने सिपाही और चालक में विवाद होते देखा तो मौके पर पहुंचे और चालक संजय को समझाने का प्रयास किया। इसपर चालक ने ट्रक को किनारे करने से मना कर दिया और चौकी इंचार्ज का कालर पकड़ कर धक्का-मुक्की करने लगा। धक्कामुक्की होते देख अन्य सिपाही मौके पर पहुंचे और चालक को गिरफ्तार कर कोतवाली भेज दिया। पुलिस ने दूसरे ट्रक के चालक की मदद से हाइड्रा ट्रक को किनारे कराया और जाम खुलवाया। करीब दो घंटे मशक्कत के बाद पुलिस रात करीब बारह बजे जाम खुलवा पाई। चौकी इंचार्ज एसएन पांडेय ने चालक के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।