{"_id":"40-200615","slug":"Unnao-200615-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मासूम की मौत, जीजा-साली घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मासूम की मौत, जीजा-साली घायल
Unnao
Updated Mon, 06 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोतवाली अंतर्गत गदनखेड़ा बाईपास के पास सड़क हादसे में चार माह के मासूम की मौत हो गई, जबकि जीजा-साली घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना अचलगंज के गांव उम्मेदखेड़ा निवासी पूनम (30) पत्नी कमलेश अपने चार माह के बच्चे का झाड़फूंक कराने कोतवाली क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव में रहने वाले अपने जीजा भोला (30) पुत्र रामस्वरूप के साथ रविवार गांव झंझरी झाड़फूंक कराने गई थी। सुबह लगभग ग्यारह बजे झाड़फूंक कराकर बाइक से दोनों घर आ रहे थे। गदनखेड़ा बाईपास के निकट पुराने एआरटीओ कार्यालय के सामने लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें जीजा-साली घायल हो गए, जबकि साथ रहा मासूम टक्कर लगने से दूर जा गिरा इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वैन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां सिर पर चोट लगने से पूनम की हालत गंभीर बनी हुई है। भोला की जेब से मिली डायरी में लिखे नंबरों से परिजनों को सूचना दी गई। पूनम के पति कमलेश ने बताया कि बच्चा काफी दिनों से बीमार चल रहा था। इलाज कराने के बाद भी ठीक न होने पर झाड़फूंक कराने के लिए भेजा था।