फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   तार टूटने से तीन युवक झुलसे

तार टूटने से तीन युवक झुलसे

Mon, 06 Oct 2014 05:32 AM IST
Unnao
Unnao Updated Mon, 06 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। दुर्गा रोड बाजार में रविवार सुबह एचटी लाइन का तार टूटने से भगदड़ मच गई। सड़क से गुजर रहे तीन लोग झुलस गए। सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। शाम को तार जोड़ने के बाद बिजली आई।
विज्ञापन

रविवार सुबह अचानक दुर्गा रोड बाजार से गुजरा बिजली का तार तेज स्पार्किंग के साथ टूटकर नीचे सड़क पर गिर गया। जिस समय तार टूटा उस समय बिजली आ रही थी। इसके चलते तार की चपेट में आकर सड़क से गुजर रहे शिवबीर, राजू व खेलावन के बाल झुलस गए। तार टूटते ही सड़क पर भगदड़ मच गई। सूचना बिजली विभाग को दी गई। इसके बाद आपूर्ति बंद कर दी गई। लोगों ने किसी तरह से तार को सड़क से हटाकर किनारे किया। बाद में बिजली कर्मचारी ने पहुंचकर तार जोड़ा और आपूर्ति बहाल की। उधर, दुर्गागंज में लगा ट्रांसफार्मर शनिवार शाम को फुंक गया। इसके चलते पूरे दिन क्षेत्र की बिजली गुल रही। सूचना बिजली विभाग को भी दी गई लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जिससे 24 घंटे बाद भी क्षेत्र का फुंका ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से जल्द फुंका ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed