{"_id":"40-197719","slug":"Unnao-197719-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो रही शत-प्रतिशत होमडिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हो रही शत-प्रतिशत होमडिलीवरी
Unnao
Updated Mon, 15 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। डीएम के सख्त आदेश के बाद भी कई गैस एजेंसियां शत-प्रतिशत होमडिलीवरी नहीं कर रही हैं। गोदाम से सिलेंडर लेकर होम डिलीवरी के रेट वसूल रहे हैं। वहीं रिफिलरों, गैस किट वाले वाहनों, ढाबा मालिकों, होटल वालों व दुकानदारों तक आसानी से रसोई गैस सिलेंडर पहुंचाए जा रहे हैं। घर में खाना पकाने के लिए गैस लेने पहुंच रहे उपभोक्ताओं को महीनों तक दौड़ाया जा रहा है, जबकि घरेलू गैस को कामर्शियल में उपयोग करने वालों को उनके दर तक गैस पहुंचाई जा रही है। इसके अलावा एजेंसी व गोदाम के अलावा अन्य स्थान पर लोड उतरवाकर ब्लैक में दी जा रही है।
संचालक अपने स्पॉट पर डिलीवरी देकर होम डिलीवरी के दाम वसूले रहे हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने एक दिन भी औचक निरीक्षण नहीं किया। इसके चलते गैस की कालाबाजारी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बुकिंग कराने के महीनों बाद भी सिलेंडर घर नहीं पहुंचाया जा रहा है। आखिर में उपभोक्ता के एजेंसी कार्यालय पहुंचने पर पर्ची थमा दी जाती है और गोदाम से गैस लेने को कहा जाता है।