{"_id":"40-197577","slug":"Unnao-197577-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत ढहने से युवक और तीन बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत ढहने से युवक और तीन बच्चे घायल
Unnao
Updated Sun, 14 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। मकान की छत ढहने से एक युवक और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीघापुर थानाक्षेत्र के इंदेमऊ गांव निवासी सुजीत कुमार का नया मकान बन रहा है। छत पर निर्माण सामग्री के वजन से शनिवार शाम पुराने मकान की छत ढह गई। छत के मलबे में दबकर सुजीत (42), उनका बेटा विनीत, भतीजा नीरज, भतीजी श्रद्धा दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर युवक और बच्चे को बाहर निकाला। सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन