फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   महिला दरोगा को पीटा, वर्दी फाड़ी, बिल्ले नोचे

महिला दरोगा को पीटा, वर्दी फाड़ी, बिल्ले नोचे

Thu, 28 Aug 2014 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Thu, 28 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। कोतवाली अंतर्गत हरा पेड़ काटने की सूचना पर पहुंचीं पुलिस चौकी इंचार्ज की मां-बेटी ने धुनाई कर दी। हमलावर महिलाओं ने चौकी इंचार्ज की वर्दी फाड़ दी और बिल्ले नोच लिए। हमराही सिपाही की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला दरोगा को बचाया। पुलिस ने हमलावर मां व उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दामाद फरार है। चौकी इंचार्ज ने सोने की चेन लूट लेनेे का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर की कांशीराम कालोनी क्षेत्र के मोहल्ला उम्मीदों का शहर निवासी रामा पत्नी स्व. रामसेवक अपने घर में खड़ा नीम का हरा पेड़ कटवा रही थी। सूचना मिलने पर कांशीराम पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई इंदू यादव, सिपाही नीरज के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने हरा पेड़ काटने रोक दिया और परमिट दिखाने को कहा तो रामा और उसकी बेटी रूबी पत्नी संजू ने गाली गलौज शुरू कर दी। चौकी इंचार्ज ने दोनों को डपटा तो दोनों ने उनपर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए चौकी इंचार्ज को गिरा दिया। सिपाही ने दरोगा को बचाने का प्रयास किया तो रामा का दामाद संजू आ गया और सिपाही से हाथापाई करने लगा। हमलावर महिलाओं ने महिला दरोगा की वर्दी फाड़ दी और बिल्ले नोच लिए। दरोगा और सिपाही ने मौके से भागकर अपना बचाव किया। वायरलेस पर सूचना मिलते ही सीओ सिटी मनोज कुमार अवस्थी और कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मारपीट की शिकार हुई महिला दरोगा को जीप से महिला थाने भेजा। पुलिस ने आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि महिला का दामाद संजू फरार है। चौकी इंचार्ज इंदू यादव ने मारपीट, वर्दी फाड़ने और चेन लूट लेने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed