{"_id":"40-191481","slug":"Unnao-191481-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तीन से 14 वर्ष के बच्चों का होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तीन से 14 वर्ष के बच्चों का होगा सर्वे
Unnao
Updated Thu, 31 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। हाउस होल्ड सर्वे में इस बार बदलाव किया गया है। नए नियम के अनुसार अब 3 से 5 वर्ष तक के बच्चों का भी चिन्हांकन किया जाएगा। इन बच्चों की अलग सूची तैयार की जाएगी। इतना ही नहीं टीचर और शिक्षामित्र जिस घर में सर्वे करने जाएंगे उस घर के अभिभावक से सूची पर हस्ताक्षर या फिर अंगूठे का निशान लगवाएंगे, ताकि यह पता चल सके कि टीचर उस घर में गया कि नहीं। अभी तक 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को ही इस सर्वे में शामिल किया जाता था।
बता दें कि हर वर्ष होने वाले हाउस होल्ड सर्वे के द्वारा ऐसे बच्चों का चिन्हांकन होता है जो या तो शिक्षा नहीं पा रहे हैं या फिर जिन्होंने बीच में ही विद्यालय छोड़ दिया। ऐसे बच्चों व उनके अभिभावकों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना इस सर्वे का मुख्य मकसद होता है। इस वर्ष यह सर्वे 16 से 31 अगस्त के मध्य किया जाना है। राज्य परियोजना निदेशक की ओर से बीएसए को भेजे पत्र में कहा गया है कि इस वर्ष 6-14 वर्ष के बच्चों के अलावा 3-5 वर्ष तक के बच्चों की भी सूची तैयार कराई जाए, ताकि आगे आने वाले समय में स्कूल जाने वाले बच्चों की स्थिति का पता चल सके। इतना ही नहीं जिस घर मेें टीचर व शिक्षामित्र सर्वे करने जाएंगे उस घर के अभिभावक से हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान सूची पर अवश्य लगवाएंगे ताकि यह पता चल सके कि सर्वे किया गया है या नहीं।
बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि हाउस होल्ड सर्वे का कार्यक्रम 16 अगस्त से शुरू होना है। इसके पहले सभी विकासखंडों के बीईओ के साथ बैठक कर सर्वे के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट के आधार पर होगा सर्वे
उन्नाव। नए शासनादेश के अनुसार वोटर लिस्ट के आधार पर हाउस होल्ड सर्वे किया जाएगा। अभी तक टीचर और शिक्षामित्र स्कूल में बैठकर ही पिछले वर्ष हुए सर्वे से छात्र-छात्राआें की संख्या घटा बढ़ाकर सर्वे पूरा दिखा देते थे। इस वर्ष टीचर वोटर लिस्ट लेकर गांव में जाएगा और एक-एक घर में जाकर सर्वे करेगा और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
स्वयंसेवी संगठन भी कर सकते हैं सहयोग
उन्नाव। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़े इसके लिए हाउस होल्ड सर्वे में स्वयं सेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जा सकता है। इन संगठनों के पदाधिकारी चाहे टीचरों के साथ मिलकर यह कार्य करें या फिर स्वयं अपनी कमेटी बनाकर घर-घर जाकर सर्वे कर सकते हैं।