{"_id":"40-191020","slug":"Unnao-191020-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
Unnao
Updated Mon, 28 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। गंगाघाट थानाक्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया, जबकि पति बीमारी से मौत बता रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गंगाघाट थानाक्षेत्र के बेहटा देवारा गांव निवासी अशोक यादव की पत्नी धर्मिला (30) की शनिवार देर शाम हालत बिगड़ गई। पति ने रात करीब दो बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। रायबरेली जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के चिलौला गांव निवासी मृतका के चचेरे भाई व ग्राम प्रधान चंद्रशेखर ने ससुरालीजनों पर धर्मिला के उत्पीड़न का आरोप लगाया। मायके पक्ष के लोगों ने खाने में जहर देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों पक्षों में धक्कामुक्की भी हुई। बाद में दोनों पक्ष के बुजुर्गों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
धर्मिला के दो बेटी अंशिका (15) और तान्या (3) हैं। इनका रो रोकर बुरा हाल है।