{"_id":"40-181745","slug":"Unnao-181745-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएस खराब, दो घंटे बंद रहा आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएस खराब, दो घंटे बंद रहा आरक्षण
Unnao
Updated Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। रेलवे स्टेशन पर यूपीएस में खराबी आने से दो घंटे तक आरक्षण कार्य बंद रहा। इसके चलते इलेक्ट्रानिक टिकटों का वितरण भी ठप रहा। काफी देर तक टिकटों का वितरण न होने से यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देख अधिकारियों ने मैनुअल टिकटों का वितरण शुरू कराया। यूपीएस की मरम्मत में काफी समय लगते देख जनरेटर चालू कराया गया, इसके बाद रिजर्वेशन का काम शुरू हुआ।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे तकनीकी खराबी आने से अचानक एक झटके से यूपीएस बंद हो गया। इससे आरक्षण कार्य के साथ कंप्यूटराइज्ड टिकटों का वितरण भी बंद हो गया। बाबुओं ने इसकी जानकारी स्टेशन के उच्चाधिकारियों को दी। तुरंत इंजीनियरों को मरम्मत के लिए बुलाया गया। कर्मचारियों ने यूपीएस को दुरुस्त करना शुरू किया। उधर, टिकट विंडों पर टिकट लेने वालों की भीड़ बढ़ती गई। जिन यात्रियों की ट्रेन आने का एनाउंस हुआ उन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होते ही स्टेशन के अफसरों ने बाबुओं को मैनुअल ढंग से टिकटों का वितरण करने के निर्देश दिए। आदेश मिलते ही टिकटों का वितरण शुरु हुआ। जिसके बाद यात्री शांत हुए। उधर, आरक्षण कार्य बाधित देख अधिकारियों ने जनरेटर चलाने को कहा। दो घंटे बाद जनरेटर चालू हुआ और रिजर्वेशन प्रारंभ हो गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि यूपीएस में खराबी आई थी। इंजीनियरों को बुलाकर उसे दुरुस्त कराया गया था। यात्रियों के हंगामे की बात को स्टेशन मास्टर ने गलत बताया। कहा कि यात्रियों ने हंगामा नहीं किया। कुछ शोरशराबा कर रहे थे जिन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया गया था।