{"_id":"40-147181","slug":"Unnao-147181-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
Unnao
Updated Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर/उन्नाव। बड़े भाई की मौत की सूचना देने मामा के घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा भतीजा जिंदगी-मौत के बीच झूल रहा है। उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश खेड़ा गांव निवासी सर्वेश राठौर (40) पुत्र स्व. हीरालाल के बड़े भाई शिवप्रसाद की लंबी बीमारी के बाद मंगलवार शाम को मौत हो गई थी। सर्वेश ने रिश्तेदारों को फोन से घटना की सूचना दी लेकिन मामा से संपर्क नहीं हो पाया। रात करीब डेढ़ बड़े वह अपने भतीजे दिनेश (30) पुत्र स्व. सियाराम को साथ लेकर बाइक से आसीवन थाना क्षेत्र के निंदेमऊ गांव निवासी अपने मामा के यहां जा रहा था। वह दोनों मियागंज-लखनऊ मार्ग पर आवागोझा गांव के सामने पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रक पुलिया से टकराने के बाद पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया और दिनेश को नाजुक हालत में लखनऊ ट्रामासेंटर रेफर कर दिया गया।
एक दिन में दो भाइयों की मौत
उन्नाव। एक ही दिन में दो भाइयों की मौत ने परिजनों को बेहाल कर दिया। सड़क हादसे में सर्वेश की मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी बिट्टन और बेटी-बेटों का बुरा हाल रहा। उसके चार बेटी और दो बेटे हैं। सबसे बड़ी बेटी रागिनी की शादी हो चुकी है। जबकि सोनी, मोनी, लक्ष्मी, बेटा रितेश और हरिओम छोटे हैं।
विज्ञापन
किशोर पर परिवार का बोझ
उन्नाव। सर्वेश पेशे से ट्रक चालक था। इन दिनों वह बांगरमऊ निवासी फारूक का ट्रक चला रहा था। पत्नी बिट्टन समझ नहीं पा रही कि वह अपने बच्चों का पेट कैसे पालेगी। परिजनों के मुताबिक उसके पास खेती भी नहीं है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी अब उसके 14 वर्षीय बेटे रितेश पर आ गई है।