{"_id":"40-119276","slug":"Unnao-119276-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर झूलते मिले चार शव, एक जलकर मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर झूलते मिले चार शव, एक जलकर मरी
Unnao
Updated Mon, 11 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पारिवारिक कलह और विवाद के चलते चार महिलाओं सहित पांच लोगों की जान चली गई। संदिग्ध हालात में आग से झुलसी एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं तीन महिलाओं सहित चार लोगों का शव फांसी पर लटकता मिला।
गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर आंबापारा गांव निवासी मनफूल सिंह का पत्नी किरन देवी (35) से पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई। शनिवार देर रात परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पति मनफूल के मुताबिक उसने घरेलू मामलों को लेकर डांट दिया था जिसके बाद उसने कमरे में जाकर खुद को आग लगा ली। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी एके राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बिछिया प्रतिनिधि के अनुसार मुर्तजानगर बंदरहा गांव निवासी होमगार्ड पुत्तीलाल वर्मा गंगाघाट थाने में तैनात है। उसकी पत्नी निशा वर्मा आशा कार्यकत्री थी। तीन दिन पूर्व पति-पत्नी में विवाद हो गया। हड़हा गांव निवासी निशा के पिता जागेश्वर ने दोनों को समझाकर विवाद सुलझाया। शनिवार को वह घर लौट गए। रविवार सुबह निशा का शव उसके ही घर के भीतर फांसी पर लटका मिला। परिवार के लोग सुबह सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अजगैन थानाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
मियागंज प्रतिनिधि के अनुसार आसीवन थाना क्षेत्र के केसरिया गांव निवासी सतीश कुमार की पत्नी सुनीता (25) का शव उसके ही घर के एक कमरे में फांसी पर लटका मिला। इसी थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव निवासी मृतका के पिता जंगली ने अपने दामाद पर सुनीता की हत्या करने के बाद शव को फांसी से लटकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दहेज में रुपए तथा अन्य मांग पूरी न होने पर सुनीता की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की शादी चार साल पहले हुई थी उसके आठ माह का एक बच्चा भी है
फतेहपुर चौरासी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के भड़सरपुर नौसहरा गांव के पास एक युवक का शव पेंड़ से फांसी पर लटकता मिला। जेब से मिले कागजात से पता चला है मृतक कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के गुरौली गांव का रामऔतार कठेरिया (40) था। ग्रामीणों के मुताबिक वह नौसहरा निवासी अपने साथी रमेश के यहां आया था। सुबह वह उसकी साइकिल लेकर निकला था। रामौतार की हत्या की आशंका जताई जा रही है। थानाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उधर, पूरन नगर मोहल्ला निवासी हरिओम न्याय विभाग में अर्दली है। रविवार सुबह उनकी पत्नी सरिता (38) ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति के मुताबिक उनकी शादी 18 साल पहले हुई थी। लेकिन कोई संतान न होने से वह काफी दुखी रहती थी। इससे ऊबकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टामर्टम के लिए भेजा है।