{"_id":"40-119162","slug":"Unnao-119162-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफजल गुरू को फांसी दिए जाने के बाद बढ़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफजल गुरू को फांसी दिए जाने के बाद बढ़ी चौकसी
Unnao
Updated Sun, 10 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। आतंकवादी अफजल गुरू को फांसी दिए जाने के बाद देश, प्रदेश के साथ ही जिले में भी एलर्ट घोषित कर दिया गया। रेलवे, बस स्टेशन से लेकर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। साथ ही चेकिंग भी हुई। प्रमुख बाजारों व जिले की सीमाओं पर भी सिपाहियों की संख्या बढ़ाई गई।
शनिवार की सुबह संसद पर हमले के दोषी आतंकवादी अफजल गुरू को फांसी दी गई थी। इसके बाद पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। रेलवे स्टेशन पर सिपाहियों को बिना सूचना दिए प्लेटफार्म, बुकिंग व टिकट विंडो न छोड़ने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जीआरपी व आरपीएफ अफसर प्लेटफार्मों व सरकुलेटिंग एरिया में गश्त करते रहे। पुलिस अफसरों ने रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग कराई। यात्रियों के लगेज को चेक किया। संदिग्धों से पूछताछ भी की। इसी बीच आरक्षण खिड़की पर एक लावारिस बैग मिला। सिपाहियों ने उसे मेटल डिटेक्टर से चेक किया। बाद में खुलवाकर देखा तो कुछ कागज मिले। गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर भी एक दरोगा के साथ दो सिपाहियों को भेजा गया। वहीं बस स्टेशन पर भी सिपाहियों को लगाया गया। शहर के प्रमुख बाजार धवन रोड, स्टेशन रोड, बड़े व छोटे चौराहे आदि स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई। प्रमुख चौराहों पर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। शहर की सीमाओं लखनऊ बाईपास, गदनखेड़ा चौराहा, आजाद नगर तिराहे आदि स्थानों पर अपने वाहनों में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।