फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बारावफात पर जगमगा उठा शहर

बारावफात पर जगमगा उठा शहर

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Unnao
Unnao Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। दुनिया के लिए इल्म और मोहब्बत की रौशनी लेकर आने वाले आखिरी पैगंबर नबी पाक की आमद की खुशी में गुरुवार शाम सारा शहर जगमगा उठा। शहर में मस्जिदों, खानकाहों और घरों के अलावा मोहल्लों व मुख्य सड़कों पर रौशनी की गई। आईबीपी चौराहा सहित कई मुख्य चौराहों पर गेट बनाकर खुशियां मनाई र्गइं।
विज्ञापन

नबी पाक की पैदाइश पर लोगों ने अपने घरों में मीठे पकवान बनवाए और नजर फातिहा का एहतमाम किया। शहर के बाला ए किला मोहल्ले में जलसा ईद मीलादुन्नबी का आयोजन हुआ। शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही की सदारत में हुए इस प्रोग्राम में कारी नजमुद्दीन, कारी मो. समी, हाफिज जमालुद्दीन, हाफिज मो. शफीक और कारी हसीब अहमद ने नबी पाक की सूरत और सीरत का बयान करते हुए ईमानवालों से उनके बताए रास्तों पर चलने की अपील की।
विज्ञापन

शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने कहा कि नबी पाक को अल्लाह ने दुनिया पर रहमत बनाकर भेजा। आपने सारी दुनिया को मोहब्बत और अमन का पैगाम दिया। नबी पाक से मोहब्बत और उनकी सुन्नतों पर अमल करने वाला दुनिया और आखिरत में कामयाब होगा। लोगों ने मस्जिदों और अपने घरों में शब्बेदारी कर नबी पाक की आमद की खुशी में दुरूदो सलाम पेश किए और इबादतें कीं। शनिवार को शहर के प्रमुुख मार्गों पर जुलूसे मोहम्मदी निकाल कर सरकार की आमद की ख्ुाशियां मनाई जाएंगी। रात में बालाए किला मोहल्ला में मरकजी सीरत कमेटी की ओर से आल इंडिया नातिया मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई प्रदेशों के नामवर नात ख्वां नबी पाक की शान में कलाम पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मियांगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बारावफात के मौके पर बाबा गुदड़ी हक शाह की मजारे अकदस सहित कस्बे की मस्जिदों और घरों में चरागां का एहतमाम किया गया। लोगों ने सरकार की आमद पर एक दूसरे को मुबारकबाद दीं और तबर्रुक (प्रसाद) बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed