{"_id":"40-116829","slug":"Unnao-116829-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा से गांवों को रोशन करेगा आर्यावर्त ग्रामीण बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा से गांवों को रोशन करेगा आर्यावर्त ग्रामीण बैंक
Unnao
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की बैठक में सौर ऊर्जा से गांवों को रोशन करने पर चर्चा की गई।
बैठक का उद्घाटन बैंक अध्यक्ष पीके पटनायक ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण बैंकें व्यवसाय के अतिरिक्त अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा कर रही हैं। बैंक की जिले में 57 शाखाएं हैं। जिसके माध्यम से भारत सरकार द्वारा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आर्थिक रुप से समृद्ध बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं एसजीएसवाई के साथ ही सभी ऋण योजनाओं में जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि एनपीए में सर्वप्रथम सभी बकाएदारों को नोटिसें व्यक्तिगत संपर्क करके दें और आवश्यक हो तो आरसी जारी करें। यहां पर पीके चौरसिया, एसके बाजपेई, एसपी शुक्ला, अमिताभ मिश्र, अशोक तिवारी, आरके चौरसिया, आरपी वर्मा, हरी लाल आदि मौजूद रहे।