{"_id":"40-116814","slug":"Unnao-116814-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल
Unnao
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी में महिला व पुरुष पुलिस जवानों की टोलियों ने गुरुवार सुबह फुल ड्रेस रिहर्सल किया। आरआई ने बताया कि इसबार पुलिस लाइन की परेड को और भव्य रूप देने का प्रयास है। इस बार परेड में महिला हेल्पलाइन और बाक्सर टुकड़ी को भी शामिल किया जाएगा।
छब्बीस जनवरी को पुलिस लाइन मैदान में होने वाली परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और भव्य रूप देने के लिए इन दिनों पुलिस जवानों की टोलियां सुबह-शाम रिहर्सल में पसीना बहा रही हैं। गुरुवार को सुबह कोहरे की धुंध के बीच पुलिस जवानों की टुकड़ियों ने फुल ड्रेस रिहर्सल की। रिहर्सल में सशस्त्र पुलिस बल, महिला पुलिस, सीईआर, पीएसी की टोलियों ने पुलिस लाइन मैदान में पसीना बहाया।
प्रतिसार निरीक्षक डीके धवन ने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस परेड और भव्य होगी। उन्होंने बताया कि परेड में कई नई टोलियां शामिल की जा रही हैं। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों को जरूर पसंद आएंगे।