{"_id":"40-107509","slug":"Unnao-107509-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदारों पर तहसील प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाएदारों पर तहसील प्रशासन सख्त
Unnao
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पुरवा(उन्नाव)। बकाएदारों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये जाएंगे तथा उनकी जमीनों की नीलामी भी की जाएगी। बकाएदारों पर तहसील प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए राजस्व वसूली के तहत दो बड़े बकाएदारों को तहसील हवालात में बंद कर दिया है।
डीएम शीतल वर्मा ने बकाया राजस्व वसूली पर कड़ा रुख अपनाते हुए मातहतोें को सख्त निर्देश दिए हैं। जिस पर एसडीएम प्रवीना, नायब तहसीलदार दयाराम, कमलेश बाजपेई अलग-अलग टीमें बनाकर बकाएदारों के यहां छापामार अभियान चलाया है। इससे बकाएदारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बकाये की वसूली में विद्युत, व्यापारकर, स्टांप, श्रम, न्यायालय, वित्त व राजस्व वसूली की जा रही है।
तहसील प्रशासन ने रामकुमार जायसवाल पुत्र रामप्रसाद पर विद्युत का 1 लाख 34 हजार रामलाल पुत्र शिवलाल पर बैंक का 2 लाख के लगभग बकाए पर दोनों को तहसील हवालात मेें बंद कर दिया गया है। तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सभी प्रकार के बकाएदारों की 15 दिसंबर तक वसूली करनी है। एसडीएम प्रवीना ने बताया कि बकाया वसूली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बकाएदारों की फसल को जब्त कर सरकार के खाते में जमा किया जाएगा।