फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   95 thousand rupees were grabbed by digging a pond on paper, Pradhan's powers seized, two secretaries suspended

Unnao News: कागजों पर तालाब खोदकर 95 हजार हड़पे, प्रधान के अधिकार सीज, दो सचिव निलंबित

Wed, 26 Feb 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
95 thousand rupees were grabbed by digging a pond on paper, Pradhan's powers seized, two secretaries suspended
उन्नाव। सफीपुर की ग्राम पंचायत कुसैला के प्रधान ने सचिवों के साथ मिलकर कागजों में ही तालाब खोद डाला।
विज्ञापन

इसके एवज में 95 हजार रुपये हजम कर लिए। जांच में इसकी पुष्टि होने पर डीएम ने प्रधान के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। मामले में एक सचिव को निलंबित कर दिया गया है। दूसरे के निलंबन के लिए पत्र विभागीय अधिकारी को भेजा गया है।
ग्राम पंचाायत कुसैला निवासी संतोष व रामनरेश ने छह सितंबर 2023 को डीएम को शिकायती पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया कि प्रधान व सचिव की मिलीभगत से तालाब खोदाई का काम मनरेगा मजदूरों से न कराकर ट्रैक्टर से समतलीकरण कराया गया। डीएम ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी थी। टीम में पशु चिकित्साधिकारी व तकनीकी जांच के लिए जेई आरईएस फतेहपुर चौरासी को शामिल किया गया था। टीम में शामिल अधिकारियों ने गांव में जाकर जांच की। अभिलेख देखे और धरातलीय सत्यापन किया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए बिंदु की गहनता से जांच में तालाब खाेदाई का कोई साक्ष्य ही नहीं मिला। अभिलेख जांचने में तालाब खोदाई के नाम पर 95 हजार का भुगतान किए जाने की पुष्टि हुई। जांच टीम द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर डीएम गौरांग राठी ने प्रधान अब्दुल शाकूर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। नोटिस रिसीव करने के बाद भी प्रधान ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। इसके बाद डीएम ने प्रधान के अधिकार सीज कर दिए। साथ ही नियमानुसार मामले की अंतिम जांच उपकृषि निदेशक को सौंपते हुए 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो सचिव व एक तकनीकी सहायक भी पाए गए दोषी
तालाब खोदाई के नाम पर सरकारी धन के गबन के मामले में प्रधान के साथ-साथ दो सचिव व एक तकनीकी सहायक भी दोषी पाए गए हैं। सचिवों में ग्राम पंचायत अधिकारी सिद्धांत वर्मा को डीपीआरओ रामाधार को निलंबित कर दिया है। वहीं, दूसरे सचिव ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र भूषण सक्सेना को निलंबित करने के लिए जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजा गया है। तकनीकी सहायक पर कार्रवाई के निर्देश मनरेगा उपायुक्त मुनेश चंद्र को दिए गए हैं। गबन की धनराशि चारों से बराबर-बराबर वसूली की जाएगी।

--
पिछले चार माह में प्रधानों पर की गई कार्रवाई
-16 नवंबर 2024 को हिलौली के खानपुर प्रधान रविशंकर के अधिकार सीज।
-20 दिसंबर 2024 को अधिकार सीज करने के लिए बिछिया तारगांव के प्रधान को नोटिस जारी, प्रधान के जेल में होने से जवाब नहीं।
-18 फरवरी 2025 को सफीपुर पीखी के प्रधान हसीबुद्दीन के अधिकार सीज।
-24 फरवरी 2025 को कुसैला प्रधान अब्दुल शाकूर के अधिकार सीज।
----
बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर ग्राम पंचायत अधिकारी
उन्नाव। डीपीआरओ रामाधार ने बिना सूचना व अवकाश स्वीकृत के 7, 15, 16, 18 व 20 जनवरी को सफीपुर विकासखंड कार्यालय में अनुपस्थित रहने पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रद्युम्न प्रजापति को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में सीडीओ कार्यालय में संबद्ध किया गया है। वहीं, अंतिम जांच अधिकारी एडीओ पंचायत असोहा को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed