फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ट्रक व पिकअप पलटने से दो घंटे जाम रहा पुरवा मार्ग

ट्रक व पिकअप पलटने से दो घंटे जाम रहा पुरवा मार्ग

Sun, 30 Dec 2018 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रक व पिकअप पलटने से दो घंटे जाम रहा पुरवा मार्ग
सोनिक/पुरवा। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात अलग-अलग हादसों में ट्रक व पिकअप पलटने से जाम लग गया। रात दो घंटे तक पुरवा मार्ग जाम रहा। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन



कानपुर झकरमंडी से आलू लादकर एक ट्रक गोरखपुर जा रहा था। ट्रक चालक अभी पुरवा कोतवाली क्षेत्र के खरगीखेड़ा के निकट पहुंचा था तभी सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से बचने में चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। इससे दो घंटे तक उन्नाव-पुरवा मार्ग जाम रहा। देर रात पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया। इसी तरह पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा के निकट चोकर लादकर जा रहा था। पुरवा के तौरा के निकट साइकिल सवार को बचाने में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने पिकअप को हटवाया। इस दौरान आधे घंटे तक जाम के हालात बने रहे। पुरवा कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



- पुलिस ने पिकअप को हटवाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed