{"_id":"59a5b8584f1c1b09278b465e","slug":"91504032856-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, महिला की मौत
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर में गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त महिला घर पर अकेली थी। इससे उसे मदद नहीं मिल सकी।
आग से झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी अब्बास की शादी पांच वर्ष पूर्व फर्रुखाबाद के कस्बा महमदाबाद निवासी हसन अहमद की पुत्री सोनी के साथ हुई थी। पति अब्बास पंजाब में जरदोजी का काम करता है।
विज्ञापन
पिछले डेढ़ माह से वह पंजाब में रह रहा है। पत्नी सोनी घर पर बेटी और सास कमरूल के साथ रहती थी। मंगलवार सुबह सोनी गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी।
तभी सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई और सोनी चपेट में आ गई। हादसे के वक्त सोनी घर पर अकेली थी इससे उसे फौरन मदद नहीं मिल पाई। मोहल्ले के लोगों ने जब चीख सुनी तो वह भागकर घर पहुंचे। जहां आग बुझाई। हालांकि तब तक सोनी की मौत हो चुकी थी।
- हादसे के वक्त घर में अकेली थी महिला
- परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
अमर उजाला ब्यूरो