फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   9 laborers returned from Haryana to provide employment

हरियाणा से लौटे 9 मजदूरों को रोजगार की ‘सौगात’

Wed, 06 May 2020 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
9 laborers returned from Haryana to provide employment
शहर के हाइवे स्थित एक गार्डेन में 9 दिनों से क्वारंटीन रहे मजदूरों को रोजगार प्रमाणपत्र व राशन दे? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। हरियाणा से वापस लौटे मजदूरों को जिला प्रशासन ने जनपद में रोजगार की सौगात दी है। यह मजदूर शहर के हाईवे स्थित एक गार्डेन में पिछले 9 दिनों से क्वारंटीन थे। समयावधि पूरी होने के बाद प्रशासन ने एक फैक्टरी में मजदूरों को रोजगार दिलाते हुए प्रमाणपत्र दिया। जिससे उनके चेहरे खिल उठे। इसके अलावा मजदूरों को 15 दिन का खाद्यान्न भी दिया गया है।
विज्ञापन

27 अप्रैल को हरियाणा में रहकर कामधंधा करने वाले 20 मजदूरों को शहर के हाईवे स्थित एक गार्डेन (गेस्ट हाउस) में क्वारंटीन कराया गया था। जिला प्रशासन ने सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल की अध्यक्षता में एक चार सदस्यीय कमेटी गठित करके इन मजदूरों के हुनर की पड़ताल कराने के आदेश दिए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने पड़ताल कराई तो इनमें से काफी संख्या में मजदूर पैकेजिंग के काम में दक्ष मिले। इसके बाद प्रशासन ने दहीचौकी व बंथर में संचालित फैक्टरियों से संपर्क करके रोजगार के बारे में जानकारी की। इसमें मे. ओमेगा इंटरनेशनल ने पैकेजिंग के संबंध में श्रमिकों की आवश्यकता बताई। हालांकि प्रशासन ने इन मजदूरों में उनके निवास पते की जानकारी की। जिसमें से 9 मजदूर ऐसे मिले जिनका घर फैक्टरी के नजदीक था।
विज्ञापन

बुधवार को जब स्वास्थ्य विभाग ने इन मजदूरों को जब घर भेजने की हरी झंडी दे दी तो डीएम रवींद्र कुमार व एसपी विक्रांतवीर गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने क्वारंटीन अवधि पूर्ण कर चुके श्रमिकों में रामस्वरूप, सरवन, पंकज, लवकुश, विनोद पाल, रोहित, सोनू, विशाल व सरवन को फैक्टरी में काम करने के लिए रोजगार प्रमाणपत्र सौंपे। साथ ही 15 दिवसों का राशन उपलब्ध कराते हुए उनके घरों को रवाना किया। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने बताया कि अभी यह सभी एक सप्ताह तक घरों में ही रहेंगे। उसके बाद नौकरी पर जाएंगे। बताया कि अन्य मजदूरों को भी उनके हुनर के अनुसार मूल निवास के नजदीक की फैक्टरियों में रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले में देश के विभिन्न प्रांतों से श्रमिकों का आगमन जारी है। इन सभी को जिले में बनाए गए अस्थायी शेल्टरहोम में क्वारंटीन अवधि पूरी करनी होगी। कहा कि श्रमिकों का पुनर्वास स्थानीय स्तर पर कराया जाना जरूरी है। इसी कारण नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में उद्योग श्रम व सेवायोजन विभाग से अपेक्षा की गई है कि वे प्रवासी श्रमिकों का डेटाबेस तैयार कराकर उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप उपलब्धता से अवगत कराएं। नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed