फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   काल बन सकती हैं पुरानी जर्जर इमारतें

काल बन सकती हैं पुरानी जर्जर इमारतें

Sun, 03 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
काल बन सकती हैं पुरानी जर्जर इमारतें
उन्नाव। चार दिन पहले मुंबई में आफत की बारिश में दशकों पुरानी तीन मंजिला इमारत ढह गई। इसमें कई जिंदगियां मौत के गाल में समां गई। शहर की अति व्यस्त घनी आबादी में भी सैकड़ों साल पहले बने आलीशान मकान जर्जर हो गए हैं।
विज्ञापन


भवनों की लटकती दीवारें व गिरता प्लास्टर किसी भी दिन मुंबई जैसे हादसे का गवाह बन सकता है। जर्जर भवनों के नीचे बसे दुकानदारों के साथ ही राहगीरों में खौफ है। फिलहाल प्रशासन की तरफ से भवनों को ध्वस्त कराने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


मुंबई में इमारत ढहने से 21 लोगों की मौत से उन्नाव शहर के पुराने व व्यस्त बाजारों में बने दशकों पुराने जर्जर भवनों का प्रकरण फिर से ताजा हो गया है। इन जर्जर इमारतों से हर रोज गिर रहे प्लास्टर के टुकड़ों से लोगों में दहशत है। इनके कभी भी ढहने की आशंका में दुकानदार चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा चौराहा से छोटा चौराहा के बीच करीब आधा दर्जन भवन ऐसे हैं जो सौ साल से अधिक पुराने हैं। शहर के मुख्य बाजार धवन रोड पर खोया मंडी के पास बना जर्जर भवन किसी भी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकता है। केसरगंज, छिपियाना समेत कई मोहल्ले में भी दशकों पुराने भवन कमजोर होकर धीरे-धीरे गिर रहे हैं। इन भवनों के आस पास रहने वाले लोग ही नहीं राहगीर भी हादसे को लेकर खौफजदा हैं।


नगर पालिका परिषद से उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने जर्जर भवनों को चिह्नित करना व अन्य जरूरी बिंदुओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट रामप्रसाद ने बताया कि नगर पालिका और यूडीए के माध्यम से ऐसी इमारतों का चिह्नित कराया जाएगा और कोई हादसा न हो इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

-शहर की घनी आबादी और मुख्य मार्ग पर कभी भी हो सकता है हादसा
-मुंबई हादसे के बाद भी नहीं चेत रहा प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed