{"_id":"59a5b84f4f1c1b58738b45d8","slug":"81504032847-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकी तो कूद गया, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुकी तो कूद गया, हालत गंभीर
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। झांसी से उन्नाव आ रहा युवक गलती से रन-थ्रू ट्रेन में बैठ गया। ट्रेन उन्नाव स्टेशन पर नहीं रुकी तो उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी है।
हरदोई जनपद के मल्लावां इंदलापुर निवासी रामनारायण कुशवाहा दोस्तों के साथ सात दिन पहले झांसी घूमने गया था। मंगलवार सुबह वह झांसी से उन्नाव आने के लिए पुष्पक ट्रेन में बैठ गया। उन्नाव स्टेशन से उसे हरदोई जाने के लिए ट्रेन बदलनी थी।
पुष्पक ट्रेन का उन्नाव स्टेशन पर स्टॉपेज न होने से ट्रेन नहीं रुकी तो रफ्तार धीमी देख रामनारायण ने छलांग लगा दी। लेकिन तब तक ट्रेन प्लेटफार्म से निकल चुकी थी।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर गिरा रामनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर जीआरपी पहुंची और उसे आननफानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रामनारायण का आरोप है कि ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पार कर आउटर पर पहुंची गेट पर खडे़ लोगों का धक्का लग गया। इससे वह गिर गया। जीआरपी इंस्पेक्टर सीपी सिंह ने बताया युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
- गलती से रन-थ्रू ट्रेन में बैठ गया था हरदोई निवासी युवक
- गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो