{"_id":"65d3c51ab4927d32f40fac96","slug":"74-industries-worth-rs-7276-crore-come-on-ground-unnao-news-c-221-1-sknp1055-110193-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: धरातल पर उतरे 7276 करोड़ के 74 उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: धरातल पर उतरे 7276 करोड़ के 74 उद्योग
Tue, 20 Feb 2024 02:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो-21
लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में उद्योगों का हुआ शिलान्यास, विकास भवन में दिखाया गया सीधा प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में एमओयू साइन करने वाले 7276 करोड़ के 74 उद्योग सोमवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में धरातल पर उतरे। उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि सहित अन्य सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इनका सोमवार को शिलान्यास किया गया। माना जा रहा है कि यह उद्योग एक साल में उत्पादन शुरू कर देंगे। उद्योगों के शुरू होने से 20 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। वहीं, असंगठित क्षेत्र के भी हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन बनाने के लिए योगी सरकार ने 2023 के फरवरी में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया था। इस दौरान समिट में 170 उद्यमियों ने 19,424 करोड़ निवेश के प्रस्ताव दिए थे। उद्यमियों और सरकार के बीच निवेश के लिए एमओयू (मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग) साइन हुए थे। अब कागजों से निकलकर यह प्रस्ताव धरातल पर उतरने के लिए तैयार हैं।
सेरेमनी का विकास भवन सभागार में सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह के अलावा डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा व सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा, उपायुक्त उद्योग सुरेंद्र कटियार व उद्यमी जीएन मिश्रा, कांति मोहन गुप्ता की उपस्थिति में उद्योगों का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि उनका प्रयास जल्द इन उद्योगों के धरातल पर काम शुरू कराने का होगा। अलग-अलग उद्योगों से जुड़ीं विभागीय कार्यवाही भी पूरी कराई जा रही है। जिससे कि उद्योग शुरू हों और लोगों को रोजगार मिले। इस दौरान सेरेमनी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे भी छोड़े गए।
इन उद्यमियों को जमीन के साथ विभागों की अनुमति भी मिल गई
7276 करोड़ के 74 निवेशक ऐसे हैं जिन्हें भूमि उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही अलग अलग विभागों से जरूरी अनुमति भी उन्हें मिल गई है। इनमें कुछ निवेशक ऐसे भी हैं जिन्होंने निर्माण भी शुरू करा दिया है। इन्हीं उद्यमों के शिलान्यास कार्य के लिए सोमवार को लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।
इंसेट
निवेशक और उनके प्रस्ताव
-सीयू इंटरनेशनल-2000 करोड़
-रिमझिम इस्पात-500 करोड़
-आरएचएल प्रोफाइल्स लिमिटेड-499 करोड़
-मेटोर वेयरहाउस प्रा.लि.-450 करोड़
-राजा राव रामबक्स सिंह शिक्षा प्रसार समिति-435 करोड़
-माउंट एवरेस्ट ब्रेवरेज लि.-300 करोड़
-ऐरा चेम लिमिटेड-200 करोड़
-एओ लाइफ स्पेश प्रा.लि.-200 करोड़
-मिर्जा इंटरनेशनल लिमिटेड 150 करोड़
-जय जगदंबा मेटलायज लिमिटेड-150 करोड़
-एक्जोटिका बिल्टेक प्रा. लिमिटेड-130 करोड़
-एमएलएमपी फूड इंडस्ट्रीज-100 करोड़
-सुबोधी एग्रीपार्क प्रा.लि.-100 करोड़
-बृंदावन बाटजर्स प्राइवेट लिमिटेड 27.5 करोड़
-जेएमडी एसएस एसोसिएट-25 करोड़
-श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज 13 करोड़
-- --
इनसेट
लखनऊ में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए 46 उद्यमी
10 करोड़ से ज्यादा के निवेश करने वाले 46 उद्यमियों को लखनऊ में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शामिल को बुलाया गया था। शेष 28 को जिला मुख्यालय व तहसीलस्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आमंत्रित किया गया था। हालांकि जिला मुख्यालय पर निवेश करने वाले एक मात्र उद्यमी कांति मोहन गुप्ता ही पहुंचे। उनके अलावा आईआईए के पदाधिकारी शामिल हुए।
उद्यमी बोले
फोटो-22-हाईटेक पॉलिमर्स कंपनी के संचालक उद्यमी कांति मोहन का कहना है कि जिले में 3.5 करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी प्लास्टिक के पाइप बनाएगी। इसमें 100 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।
फोटो-23- रिमझिम इस्पात के योगेश अग्रवाल ने लखनऊ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उनकी कंपनी जनपद में 500 करोड़ का निवेश करने जा रही है। इससे 500 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।