फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   टेंडर के फेर में दो माह से फंसा है मूकबधिर व दृष्टिबाधित समेकित शिक्षा कैंप

टेंडर के फेर में दो माह से फंसा है मूकबधिर व दृष्टिबाधित समेकित शिक्षा कैंप

Mon, 27 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
टेंडर के फेर में दो माह से फंसा है मूकबधिर व दृष्टिबाधित समेकित शिक्षा कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। मूकबधिर वह दृष्टिबाधित बच्चों की सुनने व देखने की क्षमता विकसित करने के लिए सरकार हर साल आठ माह का समेकित शिक्षा शिविर आयोजन करती है। इस बार 17 लाख के बजट वाले शिविर का टेंडर न होने से दो माह से कक्षाओं के संचालन पर ब्रेक लगा है। बीएसए ने डीएम के सहयोग से जल्द ही कक्षाओं के संचालन की उम्मीद जताई है।


सर्व शिक्षा अभियान के तहत मूक व दृष्टिबाधित 6 से 14 साल के मूकबधिर व दृष्टिबाधित बच्चों के लिए आठ माह का आवासीय कैंप चलाया जाता है। जिसमें बच्चों को विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा दी जाती है। कैंप के लिए जिलेभर से 36 मूकबधिर व 24 दृष्टिबाधित बच्चों का चयन भी हो चुका है। इसके अलावा वार्डेन व केयर टेकर का भी चयन किया जा चुका है। आठ माह के प्रस्तावित शिविर में 60 बच्चों की यूनिफार्म, स्टेशनरी व खानपान समेत अन्य खर्च पर 17 लाख रुपये का बजट दिया गया है। वैसे तो यह शिविर 15 जुलाई से शुरू होना था। मगर व्यवस्था संचालन के लिए मांगी गई आनलाइन निविदाओं के न आने से टेंडर दो माह से लटका पड़ा है।
विज्ञापन


अभी तक महज रियल इंटरप्राइजेज ने टेंडर के लिए आवेदन किया है। नियम के तहत तीन टेंडरदाताओं के न होने तक टेंडर फाइनल नहीं किया जा सकता है। बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि 25 अगस्त को डीएम से बातकर दोबारा आनलाइन टेंडर की समय सीमा बढ़ाकर एक सितंबर कर दी गई है। निविदा आने पर 3 सितंबर को समिति की अध्यक्षता में टेंडर खोले जाएंगे। टेंडर न आने की स्थित पर जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। आगे की कार्रवाई डीएम के निर्देश के तहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-15 जुलाई से शुरू होने वाला कैंप टेंडर न होने से अभी तक हो सका शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed