{"_id":"5b79addf42c79246361b0aa2","slug":"71534701023-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए सूचनाएं न देने पर 60 कालेजों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए सूचनाएं न देने पर 60 कालेजों को नोटिस
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। माध्यमिक शिक्षा परिषद् बोर्ड कार्यालय डेडलाइन समाप्त होने के बाद भी जिले के 60 कालेजों ने ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया। डीआईओएस ने कालेज प्रबंधकों को नोटिस जारी कर 72 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है।
2018-19 बोर्ड परीक्षा की तैयारियां बोर्ड कार्यालय ने शुरू कर दी हैं। पहले चरण में इंटर कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की कवायद जोरों पर है। प्रधानाचार्यों को 6 अगस्त तक कालेज की छात्र संख्या, बिजली, पानी, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे आदि आधारभूत सूचनाओं का ब्योरा माध्यमिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश थे। डेडलाइन समाप्त होने पर वेबसाइट लॉक कर दी गई। शासन स्तरीय समीक्षा में प्रदेश के साथ ही जिले के एक सैकड़ा इंटर कालेजों का ब्योरा अपलोड नहीं हो सका था। इससे परीक्षा केंद्र निर्धारण कार्य अधर में लटक गया।
इस दौरान 7 अगस्त को माध्यमिक शिक्षा परिषद् सचिव नीना श्रीवास्तव ने डीआईओएस को ई-मेल कर कालेजों की लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताते हुए 16 अगस्त तक हर हाल में कालेजों का ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड कराने के निर्देश दिए थे। एक बार फिर डेडलाइन बीत गई लेकिन दो सहायता प्राप्त समेत 60 वित्तविहीन कालेजों की सूचना वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सकी। न ही प्रधानाचार्यों ने डीआईओएस कार्यालय को रिपोर्ट की है। डीआईओएस ने तीन दिन के अंतराल में जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि जिले के 60 इंटर कालेजों को चिन्हित कर नोटिस दी गई है। बताया कि निश्चित समय पर जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-डीआईओएस ने कालेज प्रबंधकों से 72 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा
-सूचनाओं की लेटलतीफी पर माध्यमिक सचिव जता चुकी हैं नाराजगी