फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   13 घंटे से आधे शहर की बिजली गुल

13 घंटे से आधे शहर की बिजली गुल

Fri, 29 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
13 घंटे से आधे शहर की बिजली गुल
13 घंटे से आधे शहर की बिजली गुल
विज्ञापन


उन्नाव। इब्राहिमाबाद विद्युत उपकेंद्र की 33केवी लाइन में फाल्ट से सोनिक उपकेंद्र की बुशवार में खराबी आ गई। सुबह करीब छह बजे हुए फाल्ट की मरम्मत में पूरा दिन बीत गया। शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। एसडीओ मनीष यादव ने बताया कि मरम्मत का काम चल रहा है। देर रात तक आपूर्ति शुरू हो पाएगी।


गुरुवार सुबह छह बजे इब्राहिमाबाद सब स्टेशन की 33 केवीए लाइन में फाल्ट से सोनिक उपकेंद्र में लगी बुशवार में खराबी आ गई। इससे इब्राहिमाबाद उपकेंद्र के मोहल्ला मोतीनगर, बाबूगंज, पीतांबर नगर, रामनगर, भूरीदेवी समेत दो दर्जन मोहल्लों और पीडी नगर उपकेंद्र से जुड़े जिला अस्पताल, एबी नगर, हिरन नगर, सुभाष नगर, आदर्श नगर, इंद्रा नगर सहित एक दर्जन मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर को मरम्मत का काम शुरू हुआ। यह शाम तक पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन



बिजली आपूर्ति बाधित होने से लगभग आधे शहर में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। वहीं जिला अस्पताल में मरीज गर्मी से बेहाल रहे। सीएमएस ने जनरेटर से बिजली आपूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके बाद भी दिन में कई बार आपूर्ति बाधित हुई। एसडीओ मनीष यादव ने बताया कि मरम्मत का काम चल रहा है। रात दस बजे तक आपूर्ति शुरू हो पाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- पीडी नगर और इब्राहिमाबाद उपकेंद्र ठप, सुबह छह बजे सोनिक उपकेंद्र की जल गई थी बुशवार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed