फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   7 hour jam on highway

हाईवे पर सात घंटे रेंगा यातायात

Tue, 07 Jun 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
7 hour jam on highway
उन्नाव। लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह गिट्टी लदे दो ट्रकों में हुई भिड़ंत से हाईवे पर करीब सात घंटे तक 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन किया लेकिन पहले निकलने की जुगत और आड़े तिरछे वाहनों के कारण समस्या और बढ़ गई।
विज्ञापन

लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र में कटी बगिया के पास दो ट्रकों में भिड़ंत के कारण कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर जाम लग गया। बंथरा थाना पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाने में जूझती रही।
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद घायल ट्रक चालक को निकाला जा सका। हादसे के बाद सुबह आठ बजे कई किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं। करीब दो घंटे जाम के बाद यातायात रेंगना शुरू हुआ लेकिन पहले निकलने की होड़ में वाहन उलझते रहे। जल्दबाजी में चालक दूसरी लेन से वाहन निकालने लगे, इससे दोनों लेन का यातायात प्रभावित हो गया। करीब 10 किमी लंबे जाम से बचने के लिए लखनऊ जाने के लिए लोग सोहरामऊ के बजेहरा मार्ग होकर दुबग्गा निकले तो कई वाहन सोहरामऊ से सहरावां और असोहा होते हुए करीब 25 किमी का चक्कर लगाकर लखनऊ पहुंचे। दोपहर करीब तीन बजे तक वाहन रेंगते रहे। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी में परेशान हुए यात्री
हाईवे पर जाम में फंसे लोग पसीना-पसीना हो गए। परिवार के साथ सफर कर रहे लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। छोटे बच्चे गर्मी और प्यास के कारण बिलखते रहे।
पल्ला झाड़े रही सोहरामऊ पुलिस
घटनास्थल लखनऊ होने से सोहरामऊ थाना पुलिस पल्ला झाड़ती रही। हालत ये रही कि सोहरामऊ के हिनौरा गांव के पास पिकेट ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी दोपहर करीब 11 बजे तक तो वाहनों को दूसरे रास्तों पर मोड़ते रहे, इसके बाद थककर बैठ गए। सोहरामऊ कस्बे से लेकर टोल प्लाजा तक पुलिस और पीआरवी नजर नहीं आई।
अधिकारियों को किया ट्वीट
जाम और गर्मी से परेशान लोगों ने दोपहर को पुलिस के उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर पुलिस की सुस्ती की शिकायत की। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस कर्मियों ने चालकों को अपनी लेन में चलने की हिदायत दी।

सीओ ट्रैफिक आशुतोष कुमार ने बताया कि बंथरा में हादसे के कारण यातायात प्रभावित हुआ था और सोहरामऊ तक वाहनों की कतारें लग गईं थीं। जल्दबाजी में कुछ वाहन आड़े-तिरछे होने से फंस गए, इससे ज्यादा दिक्कत हुई। पुलिस टीमों को लगाकर दोपहर में यातायात सामान्य कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed