{"_id":"5dab63898ebc3e015105d36f","slug":"69658-candidates-will-be-included-in-up-board-exam-in-unnao-unnao-news-knp5208193192","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में यूपी बोर्ड परीक्षा में 69658 परीक्षार्थी शामिल होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में यूपी बोर्ड परीक्षा में 69658 परीक्षार्थी शामिल होंगे
विज्ञापन
उन्नाव। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेंगी। डीआईओएस ने जिले के सभी राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों को पत्र जारी कर समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 69658 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
यूपी बोर्ड 2020 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षाएं सुबह 8 से 11:15 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। छात्र को आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा संजय अग्रवाल की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा के दौरान केेंद्रों पर नकल मिली या छात्र आपस में बात करते दिखे तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई होगी। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। परीक्षा में 69658 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें 68658 संस्थागत व 1000 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। संस्थागत परीक्षार्थियों में हाईस्कूल में 39665 व इंटरमीडएट में 28993 वहीं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों में हाईस्कूल में 203 व इंटरमीडिएट में 795 परीक्षार्थी शामिल हैं।
राउटर लगवाने की तैयारियों में आई तेजी
परीक्षा मेें पहली बार सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर के साथ राउटर(ऐसी डिवाइस जो डाटा को रिसीवर तक पहुंचाने का काम करती है) का प्रयोग किया जा रहा है। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारी कार्यालय में बैठकर जिले के परीक्षा केंद्रों पर सीधी नजर रख सकेंगे।
विज्ञापन
....