फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सड़क की मरम्मत न करने पर 60 लाख की सिक्योरिटी जब्त

सड़क की मरम्मत न करने पर 60 लाख की सिक्योरिटी जब्त

Wed, 29 Aug 2018 12:50 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
सड़क की मरम्मत न करने पर 60 लाख की सिक्योरिटी जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बने बिहार-बरुआ संपर्क मार्ग के खस्ताहाल होने पर अनुरक्षण (मरम्मत) न कराने पर फर्म की 60 लाख की सिक्योरिटी जब्त कर ली गई है। वहीं शेष 25 लाख की वसूली के लिए डीएम के माध्यम से मऊ डीएम को आरसी भेजी गई। मऊ डीएम ने भी फर्म को आरसी जारी कर दी है।
वर्ष 2016 में पीएमजीएसवाई योजना के तहत 11 किलोमीटर लंबे बिहार-बरुआ संपर्क मार्ग का डामरीकरण कराया गया था। यह काम मऊ की फर्म मेसर्स ओम इंजीनियर्स को दिया गया था। विभागीय सूत्रों की मानें तो करीब 4 करोड़ की लागत से निर्मित सड़क में कमीशनबाजी का जमकर खेल किया गया।
विज्ञापन


परिणामस्वरूप सड़क दो साल में ही दम तोड़ गई। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। पटरी कट गई है। इसके बाद फर्म को नोटिस भेजकर सड़क की मरम्मत कराने को कहा गया। लगातार कई रिमाइंडर भेजने के बाद भी फर्म ने मरम्मत को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसकी जानकारी जब शासन तक पहुंची तो सरकार ने इसे गंभीरता से लिया। इसके बाद फर्म पर कार्रवाई के आदेश दिए गए। विभागीय अधिकारियों ने जांच पड़ताल के बाद फर्म पर 85 लाख रुपये की वसूली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इस धनराशि को जमा करने के आदेश फर्म संचालक को दिए गए। जब संचालक ने धनराशि जमा नहीं की तो फर्म की जमा 60 लाख रुपये की सिक्योरिटी जब्त कर ली गई। वहीं शेष धनराशि 25 लाख की वसूली के लिए आरसी जारी की गई। एक्सईएन पीएमजीएसवाई बीके राजपूत ने बताया कि जो फर्म संपर्क मार्गों का निर्माण कराती है। उसे पांच साल तक मार्ग का अनुरक्षण भी करना होता है। मेसर्स ओम इंजीनियर्स ने ऐसा नहीं किया। जिस पर उसकी सिक्योरिटी जब्त करने के साथ ही शेष धनराशि की वसूली के लिए डीएम के माध्यम से आरसी जारी करा दी गई है। उन्होंने बताया कि जो भी ठेकेदार अनुरक्षण कार्य में लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।


-मऊ की मेसर्स ओम इंजीनियर्स ने किया था बिहार-बरुआ संपर्क मार्ग का निर्माण
-शेष 25 लाख की वसूली को जिलाधिकारी ने मऊ डीएम के जरिये भेजी आरसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed