फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   5 block coretine

पांच ब्लाकों में दूसरे प्रांत व जिलों से लौटे 757 को कराया गया क्वारंटीन

Sun, 05 Apr 2020 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
5 block coretine
पांच ब्लाकों में 757 को कराया क्वारंटीन
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद में पुलिस ने भर्ती हुए लोगों के भागने पर कार्रवाई की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिले के पांच ब्लाकों में बने क्वारंटीन वार्ड में 757 लोगों को क्वारंटीन कराया गया। गंजमुदाबाद में क्वारंटीन हुए लोगों को हिदायत दी गई कि निर्धारित समय से पहले कोई भागा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, दूसरे प्रांतों से आए लोगों के लिए बनाए गए 53 क्वारंटीन सेंटर में 514 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इनकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। वहीं नगर पंचायत के गांधी मिशन इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन वार्ड में 7 लोगों को रोका गया है। पुरवा ब्लाक की 14 ग्राम पंचायतों में 28 लोगाें को क्वारंटीन किया गया। ब्लाक क्षेत्र में अभी तक 129 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। फतेहगंज ग्रामसभा के मजरे सुईखेड़ा में रसोइया सुमन व कांती चूल्हे में खाना बनाती नजर आईं। पूछने पर बताया कि गैस खत्म हो गई है। ग्रामप्रधान ज्ञान शंकर ने बताया कि स्कूल के प्रधान शिक्षिका से गैस भराने के लिए बुकिंग बुक मांगी गई तो यह कहते हुए मना कर दिया कि यह जिम्मेदारी आपकी है। इसकी शिकायत भी ग्राम विकास अधिकारी पुत्तनलाल पाल से की जा चुकी है। सचिव ने कंट्रोलरूम में इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

मौरावां प्रतिनिधि के अनुसार, एडीओ पंचायत कौशल कुमार ने बताया कि इस ब्लाक में 83 क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं जिसमें 68 लोग हैं। वहीं मौरावां नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय प्राचीन में 27 लोग क्वारंटीन हैं। ईओ सुरभि पांडेय ने बताया कि सभी के खाने की व्यवस्था सामुदायिक भोजनालय से कराई जा रही है। रहने के साथ बिजली व सोने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद ब्लाक के गांव फतेहपुर खालसा में दूसरे प्रांतों से आए 12 लोगों को गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कराया गया। ग्राम विकास अधिकारी धीरज यादव ने ग्राम प्रधान के पति मेराज खां व नगर चौकी पुलिस के सहयोग से क्वारंटीन हुए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग की जानकारी दी गई। साथ ही भोजन भी उपलब्ध कराया। साथ रहे सिपाहियों ने हिदायत दी कि किसी ने यदि कोई भागा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

....................
क्वारंटीन सेंटरों पर शिक्षकों की हो तैनाती
पुरवा। क्वारंटीन सेंटरों में देखरेख में आ रही दिक्कतों को देखते हुए ग्राम विकास अधिकारी पुत्तनलाल पाल ने पांच पंचायतों में बनाए गए सात क्वारंटीन सेंटर में भर्ती लोगाें की देखभाल के लिए सीडीओ राजेश कुमार प्रजापति को प्रार्थनापत्र भेजा है। जिसमें प्रत्येक सेंटर पर प्राइमरी के शिक्षकों को इंचार्ज के रूप में तैनात करने के लिए कहा गया है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी ने ब्लाक की 28 ग्राम पंचायतों में एसडीएम राजेश चौरसिया की अनुमति से अपने निजी खर्च पर जागरूकता वाहन चलवाकर लोगाें को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। वहीं पासाखेड़ा प्रधान निर्मला शुक्ला भर्ती लोगों के लिए खाने के साथ चाय, नाश्ता करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed