फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   400 family waiting for water

पानी के इंतजार में 400 परिवार

Fri, 18 Mar 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव Updated Fri, 18 Mar 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
400 family waiting for water
दूसरे हैंडपंप पर एक बाल्टी पानी के लिए होती झड़प। - फोटो : अमर उजाला

पांच माह से पानी का इंतजार कर रहे कांशीराम कालोनी के लोगों का अब गर्मी ने परीक्षा लेना शुरू कर दी है। गर्मी की शुरुआत कांशीराम कालोनी निवासियों के लिए पानी की किल्लत लेकर आई है। पानी समस्या से जूझ रहे यहां के 400 परिवारों को पानी मात्र दो हैंडपंपों से मिल रहा है। लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।

विज्ञापन



इसका कारण यह है कि यहां पर कालोनी आवंटन के बाद अभी तक यहां पर पानी की सप्लाई ही शुरू नहीं की गई है। सप्लाई शुरू होने से पहले ही यहां पर लगी टंकियां टूटने लगी हैं। वहीं अधिकारी अभी तक पानी की टेस्टिंग होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन



शहर से तीन किलोमीटर की दूरी पर बसी नवीन कांशीराम कालोनी में इन दिनों क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग सभी हाथों में बाल्टी लिए पानी की जुगत में दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालात यह हैं कि बीते दिनों कांशीराम कालोनी में बनी नई कालोनियों में अभी तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई है। यहां पर 400 परिवार रह रहे हैं। यहां नीचे रहने वालों को तो कम, लेकिन तीन-चार मंजिला में रहने वाले लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।


यह लोग 200 मीटर की दूरी तय कर इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा जब लोग पानी लेने सीढ़ियां उतरकर नीचे पहुंचते हैं तो उन्हें हैंडपंप पर नल के नीचे दर्जनों खाली बाल्टियां लगी मिलती हैं, जिनमें दर्जनों महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करती रहती हैं।


शीलू सविता, अशोक गौतम, रीतू वर्मा, संजय सविता, मेवालाल, इरफान खान, महेश शंकर, मनोज सविता, सोनिका गौतम, प्रभा देवी आदि ने बताया कि पानी की यह समस्या तो यहां हमेशा ही बनी रहती है। शिकायत करने पर कुछ दिनों तक सब कुछ सही चलता है और फिर वही हाल हो जाते हैं।



बताया कि यहां पर बीते करीब एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है, जिससे उन लोगों को चार मंजिल से नीचे हैंडपंप से पानी लेना पड़ता है। लोगों की मानें तो इसकी शिकायत भी संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed