फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   4 died in accident

एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में दंपती व बेटी सहित चार की मौत

Mon, 20 Jun 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
4 died in accident
हसनगंज (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह कंटेनर डिवाइडर तोड़कर कार में घुस गया। हादसे में कार सवार दंपती, उनकी बेटी और भतीजी की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कंटेनर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह लखनऊ से आगरा जा रहे कंटेनर के चालक को झपकी आने से कंटेनर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चला गया और आगरा से लखनऊ जा रही कार में जा घुसा। हादसे में कार सवार राजस्थान के जयपुर के न्यू सांगानेर स्पर्श रोड निवासी अखिलेश मिश्रा (40), उनकी पत्नी बबिता (36), बेटी प्रियांशी (12) और भतीजी ज्योति (10) की मौत हो गई।
विज्ञापन

छोटे भाई संतोष मिश्रा (32) और साथी रूपम गुप्ता घायल हो गए। करीब आधे घंटे बाद पहुंची यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। रूपम ने बताया कि अखिलेश मूल रूप से बिहार के सिवान के थाना पंचमुखी गांव कुदई के मूल निवासी थे। उनकी जयपुर में ऑटोपार्ट्स की दुकान है। हसनगंज कोतवाली प्रभारी अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि कंटेनर चालक भाग गया। रूपम की तहरीर पर कंटेनर नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कंटेनर में स्कूटी लदी हैं, उसे कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की शादी में शामिल होने जा रहे थे
हसनगंज (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र में कंटेनर के कार में घुसने से कार सवार चार लोगों की मौत के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हादसे में घायल रूपम गुप्ता ने बताया कि कार अखिलेश मिश्रा चला रहे थे। अचानक दूसरी लेन से कंटेनर आने से बचने का मौका ही नहीं मिला और पलक झपकते ही हादसा हो गया। मृतक अखिलेश के सबसे छोटे भाई विकास की 22 जून को शादी है। पूरा परिवार शादी में शामिल होने के लिए गांव जा रहा था। रूपम ने बताया कि मृतक के बडे़ भाई की बेटी ज्योति एक महीने पहले ही जयपुर घूमने गई थी। उसे पहले ही घर लौटना था लेकिन शादी में आने के कारण अखिलेश ने कुछ दिन रुकने और साथ चलने के लिए कहा था। वह चाचा-चाची के साथ रविवार को गांव जा रही थी। रूपम के अनुसार एंबुलेंस और पुलिस करीब आधे घंटे बाद पहुंची। अगर समय से पहुंच जाती तो शायद ज्योति की जान बच जाती। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed