फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   गर्भवती को नहीं मिली एंबुलेंस, सड़क पर हुआ प्रसव

गर्भवती को नहीं मिली एंबुलेंस, सड़क पर हुआ प्रसव

Mon, 27 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती को नहीं मिली एंबुलेंस, सड़क पर हुआ प्रसव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। जिले में सरकारी एंबुलेंस सेवा वेंटिलेटर पर जा पहुंची है। मरीजों को समय से एंबुलेंस नहीं मिल पा रही। शनिवार रात प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को समय से एंबुलेंस नहीं मिल सकी। परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही महिला की हालत बिगड़ गई। इस बीच रास्ते से गुजर रहे एसपी को जानकारी हुई तो उन्होंने महिला की मदद कराई। एसपी की फ्लीट में मौजूद महिला सिपाहियों ने प्रसव कराया और महिला को निजी वाहन से अस्पताल भेजा। उधर समय से एंबुलेंस न मिलने के मामले में सीएमओ डा. लालता प्रसाद ने बताया कि नोडल अधिकारी से जवाब मांगा जाएगा।



मांखी थाना क्षेत्र के बछलन गढी गांव निवासी शिवबरन ने बताया कि उसकी पत्नी अनूपा को शनिवार रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उसने 102 नंबर पर फोन मिलाया लेकिन नंबर नहीं मिला। कई कोशिशों के बाद जब नंबर मिला तो एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। निजी वाहन से ला रहे अनूपा की रऊकरना चौराहे के निकट हालत बिगड़ गई। ऐसे में परिजनों ने उसे वाहन से नीचे उतार लिया। इस दौरान माखी से लौट रहे एसपी हरीश कुमार की नजर परिजनों पर पड़ गई। उन्होंने मौके पर मामले की जानकारी ली। एसपी के निर्देश पर महिला सिपाहियों ने घेरा बना अनूपा का प्रसव कराया। प्रसूता व नवजात बच्चे को अस्पताल भेजा गया। शनिवार रात लगभग 11 बजे दोनों को वार्ड में भर्ती कराया। महिला डाक्टर रमापति ने बताया कि जच्चा बच्चा की हालत सामान्य है।
विज्ञापन


-रास्ते से गुजर रहे एसपी ने की गर्भवती महिला की मदद
-महिला सिपाहियों ने कराया प्रसव, निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed