{"_id":"59a30dd94f1c1ba1248b486d","slug":"31503858137-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस मिली तो शौचालय बनवाने में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस मिली तो शौचालय बनवाने में आई तेजी
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। खुले में शौच जाने वालों पर नगर पालिका की कार्रवाई का असर दिखना शुरू हो गया है। अगस्त माह में पालिका ने 67 लोगों को नोटिस दी।
इसका परिणाम ये रहा कि 26 दिन में 150 लोगों ने शौचालय के लिए आवेदन कर दिया। आवेदन करने वालों में वह लोग शामिल हैं, जिन्हें पालिका ने नोटिस दी थी। आवेदन आने के बाद पालिका ने पात्र लोगों की पहचान के लिए सर्वे शुरू कर दिया है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने की मुहिम ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जिले में 77 गांव ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। गांव के साथ ही नगरीय क्षेत्र को खुले से शौचमुक्त बनाने के लिए पालिका ने नई मुहिम शुरू की थी।
मुहिम के तहत खुले में शौच जाने वालों की सूची बनाने के साथ उन्हें नोटिस दी जा रही थी। लोकनगर, कब्बाखेड़ा, तालिब सराय, मोतीनगर, दरबारीखेड़ा में 67 लोगों को खुले में शौच जाने पर नोटिस दी गई थी। साथ ही शौचालय बनवाने की अपील भी की गई थी।
विज्ञापन
पालिका की कार्रवाई के बाद एक अगस्त से 26 अगस्त तक 150 लोगों ने घरों में शौचालय बनवाने के लिए आवेदन किया। सफाई इंस्पेक्टर सुग्रीव सिंह ने बताया कि आवेदन करने वालों में उन लोगों की संख्या अधिक जिन्हें नोटिस दी गई थी।
शौचालय के लिए मिलता है अनुदान
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी लोगों को खुले में शौच जाने से रोका जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें घर में शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सफाई इंस्पेक्टर के मुताबिक, शौचालय बनवाने के लिए आठ हजार रुपये का अनुदान नगर पालिका की ओर से दिया जा रहा है। इसमें आधा शौचालय बनने पर पहली किश्त के रूप में चार हजार व शौचालय बन जाने के बाद दूरी किश्त में चार हजार रुपये दिए जाएंगे।
- खुले में शौच पर नगर पालिका ने 67 लोगों को थमाई थी नोटिस
- पालिका की कार्रवाई के बाद 26 दिनों में 150 लोगों ने किया आवेदन
- शौचालय निर्माण के लिए पालिका दे रहा आठ हजार का अनुदान
अमर उजाला ब्यूरो