{"_id":"5d603a8c8ebc3e016308cedb","slug":"30-lakh-liquor-caught-from-two-places-on-expressway-unnao-news-knp5092060197","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर दो जगहों से पकड़ी 30 लाख की शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर दो जगहों से पकड़ी 30 लाख की शराब
विज्ञापन
आसीवन थाना क्षेत्र में पकड़ी गई हरियाणा की शराब के साथ मौजूद पुलिस।
- फोटो : UNNAO
चकलवंशी/औरास (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते तस्करी को ले जाई जा रही हरियाणा और अरुणांचल प्रदेश की अंग्रेेजी शराब को वाहनों के डिवाइडर से टकराने के बाद पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस दौरान चालक-क्लीनर भाग गए। आसीवन पुलिस ने करीब 25 लाख व औरास पुलिस ने पकड़ी गई शराब की कीमत 5 लाख के करीब बताई है। वाहनों की नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर आसीवन थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से डीसीएम में गैर प्रांत की शराब तस्करी के लिए ले जाए जाने की बात पता चली। दरोगा संदीप, कुरसठ चौकी प्रभारी रोहित पांडेय व अवधेश प्रजापति ने अन्य पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान उन्होंने लखनऊ की ओर से आ रही डीसीएम को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देख चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो डीसीएम दूसरे वाहन को मामूली टक्कर मारते हुए 255 किमी के पास डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे के बाद चालक-क्लीनर फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस को डीसीएम से 405 पेटी अंग्रेजी शराब मिली, जिसमें 19440 पौवा बरामद हुए। पुलिस ने शराब की कीमत 25 लाख के करीब बताई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। डीसीएम की नंबर प्लेट व इंजन, चेसिस नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार तड़के आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार औरास थाना क्षेत्र के इनायतपुर बर्रा गांव के सामने डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की डिकी से अरुणांचल प्रदेश की 39 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार गौतम ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार के मालिक का पता लगाया जा रहा है। बताया कि कार से साहिल पुत्र समशेर निवासी जौली तहसील गोहना सोनीपत हरियाणा का ड्राइविंग लाइसेंस व कार की बीमा रसीद भी मिली है। बीमा रसीद सुनील कुमार पुत्र ईश्वर सिंह निवासी तेवारी वजाना खुर्द गन्नौर जिला सोनीपत के नाम से अंकित है।