फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   27 stolen bicycles recovered, scrap including two sons arrested

चोरी की 27 साइकिलें बरामद, दो गिरफ्तार

Sun, 07 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
27 stolen bicycles recovered, scrap including two sons arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पिता-पुत्र। संवाद - फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी। साइकिल चोरी की दो दिन पहले दर्ज की गई रिपोर्ट में जांच कर रही पुलिस ने कबाड़ व्यवसायी के घर दबिश देकर चोरी की 27 साइकिलें बरामद कीं। इनमें 12 साइकिलों को काटकर उनके पुर्जे अलग कर दिए गए थे। पुलिस ने कबाड़ी व उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के कस्बा ऊगू के मोहल्ला नेवादा निवासी प्रेमप्रकाश की साइकिल खेत से चोरों ने पार कर दी थी। शनिवार को उसे पता चला कि कस्बे के ही मोहल्ला पकरिया चांदी निवासी कबाड़ व्यवसायी बाबू करिया ऊर्फ इंद्रपाल के घर पर उसकी व कई और साइकिलें खड़ी है। जिस पर उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

कर प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने शनिवार शाम लगभग चार बजे कबाड़ व्यवसायी के घर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को 15 सही व 12 साइकिलें कटी हालत में मिलीं। पुलिस ने मौके से साइकिल काटने के औजार भी बरामद किए। मौके से कबाड़ व्यवसायी बाबू करिया के अलावा पट्टी हमीद गांव निवासी उसके बेटे दिलीप व अजय को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि बाबू व उसका बेटा चोरी की साइकिलें सस्ते दामों में खरीद कर अच्छे दामों पर बेचते थे। आरोपी अजय ने प्रेमप्रकाश समेत अन्य की साइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed