{"_id":"6044f8f08ebc3ed83300026f","slug":"253-objections-to-reservation-over-four-days-unnao-news-knp6161984172","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों में आरक्षण पर 253 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों में आरक्षण पर 253 आपत्तियां
विज्ञापन
पंचायतीराज विभाग में आई आपत्तियों को रजिस्टर में दर्ज करती ग्राम पंचायत अधिकारी पूनम रावत व अखि?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर दर्ज आपत्तियों की संख्या ढाई सौ के पास पहुंच गई है। पिछले चार दिनों में 253 आपत्तियां दर्ज हुईं। इसमें पंचायतीराज विभाग, सीडीओ व डीएम के पास पहुंचने वाली शिकायतें शामिल रहीं।
दो मार्च को जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत सीटों की आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की थी। गुरुवार से सूची पर आपत्तियां व सुझाव लेने की कार्यवाही शुरू हुई थी। रविवार तक प्रधान सीट के लिए 222 आपत्तियां दर्ज हुईं। इसमें पंचायतीराज विभाग में, डीएम, सीडीओ के पास और डाक के माध्यम से पहुंचने वाली शिकायतें शामिल रहीं।
रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण मात्र प्रधान पद के लिए तीन आपत्तियां पहुंची। अधिकांश आपत्तियों में आरक्षण पर सवाल उठाए गए हैं। कुछ ने आबादी का हवाला देकर तय किए गए आरक्षण को गलत ठहराया है। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 13, बीडीसी की 8 और 2ग्राम पंचायत सदस्य सीट के लिए शिकायत पहुंची। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मात्र तीन आपत्तियां दर्ज हुईं।
विज्ञापन
रजिस्टर में दर्ज कराई जा रही हैं आपत्तियां
जो आपत्तियां आई हैं उन्हें रजिस्टर में दर्ज कराया जा रहा है। अब तक ढाई सैकड़ा आपत्तियां आ चुकी हैं। इसमें प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य पद की शिकायतें शामिल हैं। आपत्तियां दाखिल करने का अंतिम दिन सोमवार है। इसके बाद जांच शुरू की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की स्थिति साफ होगी। 13-14 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
-राजेंद्र प्रसाद यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी उन्नाव।