{"_id":"7af66c46ac30f0bbf05d510a78572c18","slug":"242-polling-station-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"242 मतदान केंद्र आनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
242 मतदान केंद्र आनलाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 30 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जनपद के सोेलह ब्लाकों के 242 मतदान केंद्रों को आनलाइन कर दिया गया है। अब मतदाता घर बैठे अपने मतदान केंद्र व मतदाता सूची से संबंधित जानकारी ले सकेंगे। जनपद में 1595 मतदान केंद्र हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी डा. राजेश कुमार की माने तो शेष मतदान केंद्रों को भी जल्द आन लाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग जुट गया है। मतदाताओं को मतदान करने में किसी तरह की दिक्कतों को सामना न करना पड़े। इसके लिए जनपद के सोलह ब्लाकों की 954 ग्राम पंचायतों के 242 मतदान केंद्रों को आनलाइन कर दिया गया है। जिन मतदान केंद्रों को आनलाइन किया गया है उन मतदान केंद्र के मतदाता घर बैठे अपने मतदान केंद्र की सारी जानकारी ले सकते है।
विज्ञापन
जिसमें मुख्य मार्ग से मतदान केंद्र की दूरी कितनी है। किस बूथ पर मतदान करना है। उस बूथ पर कितने मतदाता हैं और वोटर लिस्ट में किस क्रमांक संख्या पर मतदाता का नाम दर्ज है। ब्लाक सिकंदरपुर सरोसी के सबसे अधिक व औरास के सबसे कम मतदान केंद्र आनलाइन किए गए हैं।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि जनपद के 242 मतदान केंद्रों को आनलाइन किया गया है। जो मतदान केंद्र आन लाइन नहीं हो सके हैं उन्हें भी जल्द करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।