फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   24 couples tied between marriage chants

मंत्रोच्चार के बीच विवाह बंधन में बंधे 24 जोड़े

Fri, 31 Jan 2020 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
24 couples tied between marriage chants
शहर के कलक्टरगंज में युवा ब्राह्मण कल्याण महासभा द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में नव दंपति को आर? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। वसंत पंचमी पर्व पर ब्राह्मण समाज की तीन अलग-अलग संस्थाओं की ओर से विवाह व यज्ञोपवीत संस्कारों का आयोजन किया गया। इसमें युवा भारतीय ब्राह्मण महासभा संस्कार की ओर से 4 जोड़ों का विवाह व 51 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया गया। युवा ब्राह्मण कल्याण महासभा की ओर से 8 जोड़ों का विवाह व 101 बटुकों के यज्ञोपवीत कराए गए। वहीं, अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में 89 बटुकों का यज्ञोपवीत कराने के साथ 12 जोड़ों के फेरे कराए गए।
विज्ञापन

युवा भारतीय ब्राह्मण महासभा संस्कार की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में 21 आचार्यों ने 57 बटुकों का उपनयन संस्कार कराया। वहीं, 4 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इसमें रायबरेली, लखनऊ, कानपुर व अलीगढ़ के वर-वधू भी शामिल रहे। महासभा के पदाधिकारियों की ओर से जोड़ों को सोने व चांदी के जेवरात के अलावा अन्य सामान भी दिया गया। महासभा के अध्यक्ष अशोक बाजपेई, महामंत्री सुधीर शुक्ला, विजय शंकर, कृष्ण कुमार दीक्षित, सत्यार्थ वेदांती, अंबुज दीक्षित, राममोहन दीक्षित सहित अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अन्नू टंडन के साथ पूर्व चेयरमैन रामचंद्र गुप्ता, विजय शंकर मिश्र, महेंद्र त्रिपाठी, सतीश अवस्थी, राममोहन दीक्षित, नरेंद्र सिंह, लक्ष्मीशंकर त्रिवेदी का सहयोग रहा।
विज्ञापन

युवा ब्राह्मण कल्याण महासभा की ओर से शहर के कलक्टरगंज स्थित शिव मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां प्रमुख आचार्य पंडित रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में 31 आचार्यों ने 8 जोड़ों का विवाह व 101 बटुकों के यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराए। महासभा के पदाधिकारियों ने जोड़ों को सोने व चांदी के जेवरात के अलावा अलमारी, बेड, बडे़ छोटे बक्से दिए। कार्यक्रम संपन्न कराने में महासभा के अध्यक्ष धर्मेश दीक्षित, महामंत्री मनोज कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष कमलाकांत त्रिपाठी, देवेंद्र बाजपेई, आशुतोष तिवारी, अनिल अवस्थी, बलदेव तिवारी, नीरज, निशा, अनुराग त्रिपाठी, अमित, रिषभ शामिल रहे। सहयोग देने वालों में सदर विधायक पंकज गुप्ता, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, राजीव अवस्थी, वंदना शुक्ला, संजय सिंह, अनिल सिंह, कमलशंकर बाजपेई, अशोक द्विवेदी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने पीडीनगर स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम कराया। यहां आचार्यों ने 89 बटुकाें का जनेऊ धारण कराया। 12 वर-वधू विवाह बंधन में बंध गए। यहां सहयोग करने वालों में पूर्व सांसद अन्नू टंडन, सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा नेता पंकज त्रिपाठी, मां कल्याणी सेवा समिति के प्रवीण सिंह, आर्यन ग्रुप ऑफ कंपनीज के संजय मिश्रा, चंद्रकांती शुक्ला, नीलिमा त्रिपाठी जितेंद्र प्रसाद दीक्षित, ओपी तिवारी, गुरु प्रसाद त्रिपाठी, पप्पू अवस्थी ने जेवरात के साथ कपड़े, आभूषण, अलमारी, सिंगारदान देने में सहयोग किया। कार्यक्त्रस्म संयोजक राम स्वरूप बाजपेई, मन्ना लाल त्रिपाठी, मूलचंद्र शुक्ला, कैशलेंद्र प्रताप मिश्र, शंकर मिश्र, रामचंद्र पांडेय, राधारानी मिश्रा, उमेश मिश्रा, प्रेमशंकर त्रिवेदी, रमेशचंद्र शुक्ल, दुर्गाशंकर त्रिवेदी, कमलेश मिश्र मीडिया प्रभारी ब्रजेश पांडेय शामिल रहे। संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed