{"_id":"5b2800c24f1c1b2b428b596e","slug":"21529348290-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के दौरान सिग्नल फेल, बीच रास्ते एक घंटे खड़ी रही शताब्दी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के दौरान सिग्नल फेल, बीच रास्ते एक घंटे खड़ी रही शताब्दी एक्सप्रेस
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। सोमवार को आंधी और बारिश से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। तकनीकी खराबी से सिग्नल फेल हो गया। इससे लखनऊ से कानपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस बीच रास्ते में एक घंटे खड़ी रही। कई अन्य ट्रेनों पर भी असर हुआ। यात्रियों ने हंगामा किया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और तकनीकी खामी दूर की। करीब एक घंटे तक अप ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा।
सोमवार शाम करीब 4:15 बजे जैतीपुर और अजगैन के बीच अप पूर्वी केबिन का सिग्नल तकनीकी खराबी से बंद हो गया। लखनऊ से कानपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस को पीछे रोकना पड़ा। इसी बीच पीछे आ रही मेमू, झांसी इंटरसिटी, जबलपुर एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को जैतीपुर, पिपरसंड, कुसुंभी, हरौनी समेत अन्य स्टेशनों पर रोका गया। मामले की जानकारी होते ही रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सिग्नल को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों का भेजा गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सिग्नल ठीक हो सका। शाम करीब 5:17 बजे शताब्दी एक्सप्रेस को रवाना किया जा सका।
तकनीकी खराबी आने से पूर्वी केबिन सिग्नल फेल हुआ था।
-अजगैन के पूर्वी केबिन में तकनीकी खराबी से फेल हुआ सिग्नल
-कई अन्य ट्रेनों की रफ्तार भी थमी, यात्री परेशान