फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   1.90 lakhs crossed from the account of a young man by posing as a fake account holder

Unnao News: फर्जी खाताधारक बन युवक के खाते से पार किए 1.90 लाख

Fri, 31 May 2024 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
1.90 lakhs crossed from the account of a young man by posing as a fake account holder
बीघापुर। नगर पंचायत की नागेश्वर रोड स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखा से फर्जी खाताधारक बन युवक ने खाते से 1.90 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने जब बैंक पासबुक में इंट्री कराई तब उसे जानकारी हुई। जांच में शाखा प्रबंधक ने मामला सही पाया। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक बृजेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीघापुर स्थित बैंक शाखा से 21 मार्च को बगहा निवासी सुनील कुमार के खाते से 1.90 लाख रुपये विड्रॉल फार्म भरकर निकाल लिए गए। बैंक के रिकार्ड से हस्ताक्षर मिलान कर भुगतान किया गया। शाखा में पैसा जमा करने आए खाता धारक सुनील कुमार ने जब 21 मई को पासबुक में खाते की डिटेल भरवाई तब उन्हें रुपये निकलने का पता चला। बताया कि पीड़ित की शिकायत पर सीसीटीवी सहित निकासी के अन्य अभिलेखों की जांच कराई गई तो पाया गया कि किसी अन्य व्यक्ति ने कूट रचित तरीके से सुनील के हस्ताक्षर बनाकर रुपये निकाले हैं। एसओ राजपाल ने बताया की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मारपीट और छेड़छाड़ में आठ पर रिपोर्ट

बीघापुर। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बुधवार शाम उसकी गाय छूट गई थी। भाभी और पत्नी उसे पकड़ने जा रही थीं, तभी रास्ते में दो लोगों ने दो साथियों के साथ मिलकर भाभी और पत्नी को पकड़ लिया। विरोध करने पर डंडों से पीटकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ नशे की हालत में छेड़छाड़ की गई। पत्नी ने विरोध किया तो मारपीट की। एसओ राजपाल ने बताया कि दोनों पक्ष की शिकायत पर मारपीट और छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed