फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   निकाय चुनाव, दल तैयार, सीटों के आरक्षण का इंतजार

निकाय चुनाव, दल तैयार, सीटों के आरक्षण का इंतजार

Fri, 29 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव, दल तैयार, सीटों के आरक्षण का इंतजार
निकाय चुनाव: दल तैयार, सीटों के आरक्षण का इंतजार
विज्ञापन


उन्नाव। अगले महीने नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासद की सीटों का आरक्षण तय होने की चर्चा ने हलचल बढ़ा दी है। निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सभी प्रमुख दलों में जिले की तीन नगर पालिका और 15 नगर पंचायतों में अध्यक्ष से लेकर पार्षद के लिए टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन है। हालांकि सभी दलों के लोग आरक्षण तय होने के बाद आर्थिक और सामाजिक तौर पर फिट बैठने वाले जिताऊ प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने की बात कह रहे हैं।



भाजपा में निवर्तमान पार्षदों के टिकट पर असमंजस
भाजपा में निवर्तमान पार्षदों के टिकट को लेकर असमंजस है। जिले के पदाधिकारी प्रदेश कमेटी के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने माना कि नए लोगों को मौका दिया जाना बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि टिकट चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त है। पार्टी क्या फैसला लेगी, अभी कुछ पता नहीं। बताया कि सीटों का आरक्षण तय होने के बाद उपयुक्त और जिताऊ प्रत्याशी को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन



कांग्रेस से गठबंधन के मूड में नहीं सपा
समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन के मूड में नहीं है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ी सपा निकाय चुनाव में कांग्रेस से हाथ नहीं मिलाएगी। सपा के जिला महासचिव राजेश यादव ने बताया कि यह चुनाव लोकल स्तर के होते हैं। पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं, गठबंधन से उनका मनोबल गिरेगा। निकाय चुनाव पार्टी अकेले ही लड़ेगी। टिकट के दावेदारों की लाइन लंबी है। इनमें से जो भी उपयुक्त होगा, जनता के बीच भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस में गठबंधन को लेकर दुविधा
विधानसभा चुनाव में सपा के साथ रही कांग्रेस निकाय चुनाव में गठबंधन को लेकर असमंजस में है। पार्टी के भीतर अपनी दम पर चुनाव लड़ने की मांग तेज है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. एसएन यादव ने बताया कि निकाय चुनाव में पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। जहां हम लोग कमजोर होंगे, वहां सहयोगी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देकर जिताएंगे। यही उम्मीद सपा से भी है। फिलहाल प्रदेश संगठन के निर्देश और आरक्षण तय होने का इंतजार किया जा रहा है।



इस बार बसपा लड़ेगी निकाय चुनाव
लोकसभा और विधानसभा में शिकस्त खा चुकी बहुजन समाज पार्टी आधार मजबूत करने के लिए निकाय चुनाव लड़ेगी। बसपा अपने सिंबल पर प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएगी। बसपा जिलाध्यक्ष रामविलास गौतम ने बताया कि पिछले दिनों संगठन की बैठक में फैसला होने के बाद वार्ड इकाइयों का गठन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी साफ सुथरी छवि वाले लोगों को ही प्रत्याशी बनाएगी।



नगर पालिका व मतदाताओं पर एक नजर
नगर पालिका उन्नाव: 114393
नगर पालिका गंगाघाट: 56443
नगर पालिका बांगरमऊ: 30162


नगर पंचायतों में मतदाताओं पर नजर
फतेहपुर चौरासी में 4343, गंजमुरादाबाद में 7437, कुरसठ में 4503, ऊगू में 4237, सफीपुर में 17504, मोहान में 10561, हैदराबाद में 5349, रसूलाबाद में 5044, न्योतनी में 5236, औरास में 4506, नवाबगंज में 7825, बीघापुर में 4515, भगवंतनगर में 4694, मौरावां में 10383 और पुरवा में 18654 मतदाता हैं।


- प्रमुख दलों में अध्यक्ष व पार्षद पद के दावेदारों की कतार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed