{"_id":"59a854b34f1c1b42738b4934","slug":"181504203955-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला अस्पताल में तीन दिन पहले भर्ती हुए वृद्ध की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
तीमारदारों का कहना है कि रात में डॉक्टर व मौजूद स्टॉफ ने इलाज के नाम पर रुपये भी मांगे। हंगामा कर रहे परिजनों को जैसे-तैसे लोगों ने शांत कराया।
अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव कुरमापुर निवासी आशाचरण (65) की मंगलवार को पेशाब नली में दिक्कत आने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। तीन दिन से उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार दोपहर वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
वृद्ध की मौत के बाद मृतक के बेटे राजकुमार ने परिजनों के साथ मिलकर हंगामा करना शुरू कर दिया। बेटे ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने सही से इलाज नहीं किया। इतना ही नहीं स्टाफ व डॉक्टरों ने इलाज के नाम पर रुपये भी मांगे।
विज्ञापन
हंगामा होता देख इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर व स्टाफ ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया और अधिकारियों से इसकी शिकायत करने की बात कही। राजकुमार ने भी अधिकारियों से लिखित शिकायत करने की बात कही है। लगभग 20 मिनट तक चले हंगामे से अन्य मरीजों व तीमारदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
- इलाज में लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा
- आरोप, इलाज के नाम पर डॉक्टर और स्टाफ ने मांगे थे रुपये
अमर उजाला ब्यूरो