{"_id":"69026542ae8ee28b0d041b47","slug":"175-crore-rupees-will-be-spent-on-special-repairs-of-11-routes-unnao-news-c-221-1-sknp1055-139299-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 1.75 करोड़ से 11 मार्गों की होगी विशेष मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 1.75 करोड़ से 11 मार्गों की होगी विशेष मरम्मत
Thu, 30 Oct 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो-7-
-पीडब्ल्यूडी के तैयार प्रस्ताव को शासन से मिली मंजूरी
- टेंडर प्रक्रिया शुरू, माहभर में काम पूरा कराने का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। गड्ढामुक्त अभियान के बीच में ही शासन ने चयनित 11 मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए 1.75 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। जल्द ही निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जनपद में कई ऐसे संपर्क मार्ग हैं जो लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। पूर्व में सर्वे के माध्यम से गड्ढामुक्ति अभियान के लिए सड़कों का चयन किया गया था। इसी बीच में जिन सड़कों की हालत ज्यादा खराब थी, उनको विशेष मरम्मत अभियान के लिए चयनित करने के निर्देश दिए गए थे। इसमें ही 11 प्रमुख मार्गों का चयन किया गया था। जिनकी मरम्मत के लिए करीब 1.75 करोड़ का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया था। शासन ने इन मार्गों के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। इन मार्गों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी।
इंसेट-1
50 हजार की आबादी को मिलेगा फायदा
विशेष मरम्मत में चयनित इन 11 मार्गों की हालत खराब है। सभी मार्ग बहुत ज्यादा गड्ढों में समाए हैं। इसलिए इनको गड्ढामुक्ति अभियान में शामिल नहीं किया गया है। विशेष मरम्मत में इन मार्गों पर डामर की पूरी परत ही बिछाई जाएगी। इससे करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। लोगों को इन रास्तों से आने जाने में हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
इंसेट-2
यह हैं प्रमुख मार्ग और लागत
-सरैया से बछौरा संपर्क मार्ग-28.30 लाख
-मकदूमखेड़ा संपर्क मार्ग-6.40 लाख
-कांथा संपर्क मार्ग-16.30 लाख
-मदारीखेड़ा संपर्क मार्ग-25.90 लाख
-मेदपुर इब्राहिमपुर के किमी तीन से राजाखेड़ा तक-20.40 लाख
-अहेसा बरदहा से मार्ग से बिंदाखेड़ा-13.50 लाख
-उर्वीखेड़ा संपर्क मार्ग-11.50 लाख
-पहाड़पुर संपर्क मार्ग-19.50 लाख
-सभाखेड़ा संपर्क मार्ग-20.30 लाख
-अहेसा संपर्क मार्ग-9.20 लाख
-सुरजापुर संपर्क मार्ग-4.30 लाख
-- --
विशेष मरम्मत वाले 11 मार्गों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 15 दिन में प्रक्रिया पूरी करके काम शुरू कराया जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि एक माह में काम पूरा हो जाए।-हरदयाल अहिवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड