{"_id":"69adc3e3d86134e553035df4","slug":"163-children-appeared-for-the-entrance-examination-of-atal-residential-school-unnao-news-c-221-1-sknp1054-146413-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अटल आवासीय विद्यालय की 163 बच्चों ने दी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अटल आवासीय विद्यालय की 163 बच्चों ने दी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
फोटो-10-परीक्षा शुरू होने से पहले बच्चों को लाइन में लगवाते कर्मी। स्रोत: विभागीय कर्मी।
उन्नाव। अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए रविवार को आयोजित परीक्षा में 163 बच्चे शामिल हुए। 19 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद कक्षाें में प्रवेश दिया गया।
परीक्षा केंद्र बनाए गए शहर के डीएसएन कॉलेज में बच्चे सुबह 10 बजे से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। सभी को लाइन में लगाकर तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। कक्ष में पहुंचने पर उत्तर पुस्तिकाएं दी गईं। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हुई। कक्षा छह में प्रवेश के लिए पंजीकृत 102 बच्चों में 97 पहुंचे। वहीं कक्षा नौ में पंजीकृत 80 छात्रों में 66 ने परीक्षा दी।
सहायक श्रमायुक्त एसएन नागेश व कॉलेज प्राचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने परीक्षा कक्ष का भ्रमण किया। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय का संचालन लखनऊ के मोहनलालगंज में हो रहा है। यहां उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों, कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र बच्चों को शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा।
विज्ञापन
कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर एक बजे और कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा 11 से डेढ़ बजे तक निर्धारित थी। बताया कि परीक्षा परिणाम 18 मार्च को जारी होगा। इसदाैरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी नीलेश दीक्षित, राधेश्याम सिंह, इंदीवर जोशी, पूर्णिमा सिंह व केएस अवस्थी परीक्षा की निगरानी में लगे रहे।