{"_id":"5cec37bfbdec2207226eb630","slug":"155898468713-unnao-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी रात गुल रही आधे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी रात गुल रही आधे शहर की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कुंदन रोड विद्युत उपकेंद्र में मरम्मत के दौरान वीसीबी में लगी आग का प्रभाव अभी बना हुआ है। पूरी रात आधे शहर की बिजली गुल रही। इससे सुबह प्रभावित क्षेत्रों में पानी के लिए मारामारी मची रही। दिन में 11 बजे के बाद चार घंटे के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आपूर्ति तो दी गई, लेकिन यह ज्यादा समय तक सामान्य नहीं हो सकी। लखनऊ से मंगाया गया नया सामान दोपहर में पहुंचा, जिसे लगाने में समय गया। अधिकारियों ने देर रात तक विद्युत आपूर्ति सामान्य होने का दावा किया।
रविवार को दोपहर शहर को विद्युत आपूर्ति करने वाले 132 केवीए कुंदन रोड विद्युत उपकेंद्र में मरम्मत के दौरान वीसीबी (वैक्युम सर्किट ब्रेकर) में अचानक आग लग गई थी। एक के बाद एक सात वीसीबी फुंक गए थे। स्पार्किंग से निकली चिंगारी से मरम्मत कर रहा मैकेनिक और एसएसओ झुलस गया था। हादसे के चलते पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।
अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर शाम सात बजे आधे शहर की बिजली आपूर्ति तो बहाल करा दी थी, लेकिन औद्योगिक क्षेत्र अकरमपुर, दोस्तीनगर आदि क्षेत्रों में बिजली रात भर नहीं आई थी। गंभीर रूप से झुलसे मैकेनिक को शुक्लागंज के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। पूरी रात बिजली न आने से कलक्टरगंज, गांधीनगर, शेखपुर नरी, बड़ा चौराहा आदि क्षेत्रों में सोमवार सुबह पानी का संकट खड़ा हो गया। लोगों की लाइन हैंडपंपों पर देखी गई।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने नगर पालिका से पानी का टैंकर मंगाया। सुबह 11 बजे के करीब टाउन एक व दो को बिजली आपूर्ति दी गई। लगभग चार घंटे तक बिजली मिलने के बाद फिर गुल हो गई। वहीं जो उपकरण जले थे, उन्हें लखनऊ से मंगाया गया था। सोमवार दोपहर को उपकरण कुंदनरोड पहुंचे, जिन्हें बदलने का काम शुरू किया गया। नये उपकरण लगाकर उसे बिना लोड के शुरू किया गया।
उपखंड अधिकारी टाउन मनीष यादव ने बताया कि सुबह 11 बजे के करीब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टाउन 1 व 2 की आपूर्ति चालू कर दी गई थी। नए उपकरण बदल दिए गए हैं। सोमवार देररात तक दोस्तीनगर फीडर और अकरमपुर औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।