फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   15 million in the electronic showroom

इलेक्ट्रानिक शोरूम में 15 लाख की चोरी

Fri, 24 Mar 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 24 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
15 million in the electronic showroom
शोरूम पर मौजूद डाक स्क्वायड - फोटो : अमर उजाला
कास कालोनी स्थित इलेक्ट्रानिक शोरूम के ताले काटकर चोरों ने लगभग 15 लाख का माल पार कर दिया। गुरुवार सुबह शोरूम मालिक को घटना की जानकारी हुई। लाखों की चोरी की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस खोजी कुत्ते के साथ मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। खोजी कुत्ता दुकान के आसपास ही भटकता रहा। आशंका जताई जा रही है कि चोर मिनी ट्रक या लोडर लेकर आए थे और उसी में माल लादकर भाग निकले। पुलिस क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की मदद से घटना के जल्द खुलासे की बात कह रही है।
विज्ञापन


शहर की आवास-विकास मोहल्ला निवासी नीरज पांडेय की सरोजनी वर्ल्ड काम्पेलक्स में इलेक्ट्रानिक उत्पादों का एक बड़ा शो रूम है। बुधवार रात वह शोरूम बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने शटर में लगे तालों को तोड़ कर शोरूम में घुस गए। शोरूम में रखी बारह एलसीडी, लैपटॉप, सीपीयू, डीवीआर के अलावा कई कैमरे व 16 हजार की नगदी पार कर दी। शोरूम में चोरी के बाद चोरों ने गोदाम में भी हाथ साफ किया और सामान लेकर भाग निकले। गुरुवार सुबह मोहल्लेवासियों ने शटर के ताले टूटे देखे तो उन्होंने नीरज पांडेय को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


चोरी की सूचना मिलते ही नीरज मौके पर पहुंचे। सामान गायब देख नीरज के होश उड़ गए। कुछ देर बाद शहर कोतवाल आईपी सिंह व दही चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ओझा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डॉग स्कवायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पुलिस को उसमें एक संदिग्ध नजर आया। कोतवाल के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा युवक सफेद शर्ट पहने है। सीओ सिटी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना का जल्द ही खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

पिकेट पर तैनात रही पुलिस और हो गई वारदात
बुधवार रात चोरों ने जिस इलेक्ट्रानिक शोरूम को निशाना बनाया वह पिकेट से मात्र दो सौ कदम दूरी पर स्थित है। इतना ही नहीं इलेक्ट्रानिक दुकान के पास ही पीएनबी बैंक व उसका एटीएम भी लगा हुआ है। बिल्डिंग के आसपास पुलिस गश्त भी रहती है। इसके बाद भी चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। सड़क किनारे स्थित बिल्डिंग में कई घंटे चोरों रुके रहे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी करने वालों में कोई शौरूम के विषय में जानकारी रखने वाला भी शामिल है।


हाल के दिनों में चोरी की प्रमुख घटनाएं
- 14 जनवरी 2017 सबलगढ़ी निवासी अनिल पासी पुत्र सुकरू के घर से दस हजार नगदी और जेवर कपड़े सहित 50 हजार का सामान चोरी हो गया था।
-20 जनवरी 2017 मुसीराबाद निवासी निसार के घर से छप्पन सौ रुपये नगद और पच्चीसहजार का सान चोरी हुआ।
- 27 जनवरी 2017 को मियागंज चौराहे पर सौर ऊर्जा की दुकान में 60 बड़ी बैट्री और 30 सोलर पैनल सटर का ताला काट कर चोरी हो गये थे ।
- वहीं औरास थाना के हाजीपुर गोसा निवासी अजय चौहान की सौरऊर्जा की दुकान से 60 बैट्री, तीस 100 वाट के सोलर पैनल चोर ले गए थे।
- 03 फरवरी 2017 को हैदराबाद के पूर्व चेयरमैन इंद्रदेव सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह के यहां से  लगभग अस्सी लाख के जेवरात पार किए थे।  
- 04 फरवरी 2017 बिनैका निवासी श्रीमती रमा सिंह पत्नी स्व. रमेश सिंह के घर से दस हजार नगदी सहित 25  हजार के जेवरात ले गए थे।  
- 06 फरवरी 2017 मोहल्ला इंद्रनगर हैदराबाद निवासी हसीन पुत्र साबिर की परचून की दुकान से लगभग दो लाख का माल चोरों ने पार कर दिया है। जिसमें नगदी, साबुन के गत्ते और खाने वाला तेल के कई टीन चोर उठा ले गये।

- 26 फरवरी 2017 अजगैन थाना के राजाबाग पुलिस चौकी से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर छत पर लगे तीन पैनल चुरा ले गये। पैनल दुकान की छत पर लगे थे। देर सायं देकानस् स्वामी देकान बंद करके घर चले गये सुबह दुकान में बैटी न चार्ज होन पर पैनल चोरी हो जाने की जानकारी हुई।
- 06 मार्च को औरास थानाक्षेत्र के गांव कटरा तरौना निवासी रामप्रताप की परचून की दुकान से पचास हजार का माल पार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed