{"_id":"6431b622eac14354930956c4","slug":"15-bighas-of-wheat-crop-burnt-due-to-spark-from-high-tension-line-unnao-news-c-12-1-170940-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की 15 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की 15 बीघा फसल जली
Sun, 09 Apr 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव जिले में सोहरामऊ थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत आशाखेड़ा के मजरे मिश्रापुर में आग से दो स्थानों पर लगभग 15 बीघे फसल जल गई। किसानों ने खेत में लगे पंपिंग सेटों से आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद तक दमकल नहीं पहुंची। ग्रामसभा आशाखेड़ा के मजरे मिश्रापुर में शनिवार दोपहर एचटी लाइन के आपस में टकराने से निकली चिंगारी गेहूं की फसल पर गिर गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
आग से लाला बाजपेई , हरिशंकर, प्रेमा, कमलादेवी और बीरबल लोध के खेतो में आग पहुंच गई। बढ़ती आग देखकर किसानों ने पंपिंग सेट शुरू किए और दमकल को सूचना दी। आग बुझाने में तीन घंटे लग गए। तब तक सात बीघे गेहूं की फसल जल गई। घटनास्थल पर पहुंचे लेखपाल अरविंद ने जांच की। कहा तहसील में रिपोर्ट दी जाएगी।
उधर, फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के गांव रायपुर द्वितीय में खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के आपस में टकराने से चिंगारी गेहूं के खेत में गिर गई। आग से किसान अच्छेलाल की ढाई बीघा सहित जानकी प्रसाद, मुंशीलाल, रमेश, रामनारायण और रामशंकर की एक-एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग से करीब तीन लाख का नुकसान हुआ। लेखपाल रमेश ने घटनास्थल पर पहुंच नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
सफीपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव रायपुर द्वतीय में खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी गेहूं के खेत में गिर गई। इससे आठ किसानों की दस बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों के साथ पेड़ की डाली से पीटकर आग पर काबू पाया। रायपुर द्वतीय गांव के किसान अच्छेलाल, जानकी और रमेश शनिवार को खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटकर एकत्र कर रहे थे। तभी खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की उठी चिंगारी खेत में गिर गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। यह देख किसानों के होश उड़ गए। चीखपुकार के बीच ग्रामीण एकत्र हो गए और निजी संसाधनों के साथ पेड़ो की डाली से आग को पीट कर काबू करने का प्रयास किया।
करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से अच्छेलाल, जानकी प्रसाद, रमेश, रामनारायण, रामशंकर, विजय और कमलेश की दस बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने एसडीएम को आग लगने की सूचना दी। लेखपाल रमेश ने नुकसान का आंकलन किया।